सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाराजगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाराजगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए 05 का मौके पर निस्तारण।

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में महाराजगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें पुलिस की 15, राजस्व 19, विकास की 08, सिचाई की 01, विद्युत की 04, आपूर्ति की 03 एवं अन्य की 03 शिकायतों में से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।


बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस में आयी शिकायतों का निस्तारण सात दिन के अन्दर अवश्य करें, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस मंे सबसे ज्यादा शिकायते भूमि विवाद से सम्बन्धित होती है। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में निर्देश दिये गये थे कि राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद के मामलों का निरीक्षण कर उनका निस्तारण करेगी।भूमि विवाद के अतिरिक्त ज्यादातर शिकायतें प्रधानमंत्री आवास एवं पेयजल से सम्बन्धित रही। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिये।


समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, उप जिलाधिकारी महाराजगंज राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी महाराजगंज गोपीनाथ सोनी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 


       सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सभी अधिकारियों से नये वर्ष पर अपना- अपना संकल्प पूछा, जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारी ने शौचालय योजना में अपने मण्डल में जनपद प्रथम स्थान पर है और प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने का संकल्प लिया। डीसी मनरेगा ने बताया कि प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान पर बरकरार रखेगें। एसडीओ विद्युत ने बताया कि किसी कार्य को सकारात्मक सोच से करेगें तो अपने लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहाकि सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत लाभार्थियों को लाभान्वित करने का संकल्प लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के कुछ विद्यालयों को माॅडल विद्यालय बनाने का संकल्प लिया। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 सरकार का कुपोषण से मुक्त करने के लिए 02 प्रतिशत का लक्ष्य है किन्तु इसे 05 प्रतिशत तक की प्रतिपूर्ति करेगें।  इसी प्रकार सभी अधिकारियों ने अपने-अपने संकल्पों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। अन्त में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ जनपद रायबरेली को प्रदेश में श्रेष्ठ बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

  1. जिले के अधिकारी अगर आम जनता की समस्या सुन रहे है तो जनता और प्रदेश सरकार का मनोबल बड़ता है। ओर जनता को एक ही जगह समाधान भी हो जाता है।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...