सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपा, भाजपा, बसपा ने यूपी चुनाव के लिए कुछ यूं बनाई strategy.

सपा, भाजपा, बसपा ने यूपी चुनाव के लिए कुछ यूं बनाई strategy.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/sp-bsp-bjp-strategy-for-up-election-2017-1479254/

रायबरेली जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां और तेज हो गई है। जिला मुख्यालय पर किस विधानसभा का नामाकंन कहा पर होगा,इसका स्थान तय कर दिया गया है। एवं राजनीतिक पार्टीयों के उम्मीदवार प्रत्याषियों ने भी अपनी बूथ स्तर पर जनता में प्रचार प्रसार तेज कर दिया है।  
 रायबरेली  में राजनीतिक पार्टीयों ने भी बूथ स्तर पर जनता में प्रचार प्रसार काफी तेज कर दिया, क्योकि नोटबंदी के कारण प्रचार में थोडी कमी आयी थी। इसके बाद चुनाव के तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टीयों ने कार्यकर्ताओं में जोस भरना चालू कर दिया है। ये सभी छः विधान सभाओं का हाल है। उम्मीदवार प्रत्याषी हो या जिनकों टिकट पार्टी ने दे दिया हो सभी ने अपनी लडाई लडना चालू करदी है। रायबरेली काग्रेंस का गढ़ भी माना जाता है लेकिन इसबार पार्टी क्या रंग दिखाईगी और कितने सीट जिले मे जीतकर लायेगी यह तो आने चुनाव में पता चलेगा। और समाजवादी पार्टी की वर्तमान में पांच विधानसभा पर कब्जा है पर क्या आने वाले 2017 चुनाव में कितनी सीट जीत पायेगी यह तो जनता में कियें गये विकास और अपनी पार्टी के प्रत्याषीयों की छवी को भी दर्षाने का अहम रोल अदा कर सकेगी। जबकी भाजपा केन्द्र में बैंठकर आने वाले विधानसभा में सत्ता का सपना देख रही है, कही नोट बन्दी उसके सपने में खलल न बन जाये जिससे उसका बना बनाया सपना टूट जाये। बसपा क्या रंग लायेगी यह भी देखना होगा।ये सभी पार्टीयां इस जिले में कितनी सीटों पर काबिज होगी यह  देखने की बात होगी।
उधर प्रषासन ने भी अपनी तैयारियों  मे लगा हुआ है, प्रषासन का भी कहना है कि चुनाव की तारीख जब आयेगी तब आयेगी पर हम लोग अपनी तैयारियां पूरी तरह से करने में जुट गये है जिससे विधानसभा कें चुनाव में जनता और वोटरो को अपने कीमती वोटों को डालने में कोई परेषानी न हो।
  वैसे तो अभी प्रदेष में चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन इसके पहले जिला प्रषासन की ओर से चुनाव की सारी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। डीएम अनुज कुमार झा की ओर से विधानसभा चुनाव में जिला मुख्यालय पर कहां पर किस विधानसभा का नामांकन होगा, इसका स्थल तय कर दिया गया है। डीएम  के मुताबिक 177 बछरावां  विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यासी न्यायालय कक्ष अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के यहां नामांकन करेगें । 179 हरचंदपुर के प्रत्यासी न्यायालय कक्ष बंदोबस्त अधिंकारी चकबंदी के यहां नामांकन करेंगे । उन्होने बताया कि 180 रायबरेली विधानसभा के प्रत्याषी न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्र्ेट,। 181  सलोन विधानसभा के प्रत्याषी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट, 182 सरेनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याषी न्यायालय कक्ष अपन जिलाधिकारी प्रषासन और 183 उचांहार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याषी न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के यहां नामांकन कर सकेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।