सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किसानों और छोटे दुकानदारों को डिजिटल इंडिया का दिया तोहफा.

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किसानों और छोटे दुकानदारों को डिजिटल इंडिया का दिया तोहफा.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/bank-of-baroda-gift-of-e-governance-to-farmers-and-shopkeeper-in-raebareli-1474637/
रायबरेली में आज बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा हरचंदपुर शाखा द्वारा हरचंदपुर केंद्र में एवं दिदौर शाखा द्वारा बथुवाखास गाँव तहसील रायबरेली को कैशलेस गाँव बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुवात की गयी/ इस कार्यक्रम में शाखा द्वारा ;डिजिटल जागरूकता एवं विभिन्न ई उत्पादों जैसे.;पवाइन्ट ऑफ सेल मशीनद्ध मशीन ए माइक्रो एंटीम , क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड के विषय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया /
इस कार्यशाला का शुभारम्भ बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख रायबरेली क्षेत्र के जे. एस। पांडेय  द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया/  इस कार्यशाला में बैंक के लखनऊ प्रशिक्षण केंद्र से आये हुए अनिल कुमार ने प्रोजेक्टर पर  विभिन्न ई .उत्पादों  जैसे बैंक से सम्बन्धित कार्यप्रणाली को उपस्थित लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया गया/
इस मौके पर बड़ी संख्या में हमारे 100 से ज्यादा ग्राहकों द्वारा ई माध्यम से गाँव के ही दुकानदार श्री अनिल कुमार सिंह की दुकान ; परचून की दुकान से मोबाइल बैंकिंग द्वारा खरीददारी की गयी एवं अन्य खातों में रूपये ट्रान्सफर किये/  उपस्थित जनसमूह एवं सभी ग्राहकों ने बैंक की एवं ई उत्पादों में हरचंदपुर एवं बथुवाखास गाँव को पूर्ण साक्षर बनाने के लिये धन्यवाद दिया/
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री जे. एस.पांडेय द्वारा लोगों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक एवं अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया गया , उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाला समय मोबाइल बैंकिंग पर पूर्णतया निर्भर करेगा/ उन्होंने बताया कि भारतवर्ष में लगभग 68  प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है / जिसे देखते हुए ई माध्यम द्वारा लेन देन करना एक सामान्य तरीका बन जायेगा/ इस दिशा में बैंक द्वारा समय समय पर विभिन्न सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध करायी जाती है, जिनके विषय पर भी उन्होंने विस्तृत रूप से बताया द्य श्री पाण्डेय जी द्वारा हरचंदपुर केंद्र एवं बथुवाखास गाँव  से आये हुए जनसमूह को कैशलेस गाँव बनने के लिये बधाई दी/
यह अभियान श्री के. के. वर्मा  बैंक रीजनल बैंक ऑफ बड़ौदा की देख रेख में संचालित किया गया एवं अपने महत्वपूर्ण सुझावों से उपस्थित जनसमूह को लाभान्वित किया/
इस अवसर पर इस अवसर पर हमारे क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारीगण ए हरचंदपुर शाखा एवं दिदौर शाखा के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह एवं प्रतीक शर्मा उपस्थित रहें द्य और  शाखाओं  द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि ई संचालन में आ रही परेशानी के निवारण हेतु निःसंकोच वह सम्पर्क करे / और लोंगो को को जागरूक भी करे. /

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...