सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी मतदाता को जागरूक करने और बूथ तक लाने का कर रहे हर प्रयास.

जिलाधिकारी मतदाता को जागरूक करने और बूथ तक लाने का कर रहे हर प्रयास.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/raebareli-dm-initiative-to-increase-voters-percentage-in-up-election-2017-1485649/

[ madhavsingh: माधव सिंह

रायबरेली में विधानसभा में मतदाता को जागरूक करने का जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और सभी अधिकारियो ने सपथ ले रखी है की इस बार चुनाव में रायबरेली के मतदाता ज्यादा से ज्यादा वोट डाल कर वोट का प्रतिशत 80 से 90 प्रतिशत तक होने की शपथ दिलाई है/

रायबरेली में आज जिलाधिकारीजिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा द्वार विधान सभा सामान्य निर्चाचन-2017 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने के निरन्तर प्रयास किये जा रहें है। मतदान प्रतिशत बढाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम को बड़े स्तर पर करते नजर आ रहे है/ जिलाधिकारी का प्रयास है कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सरकारी मशीनरी के साथ प्राइवेट सेक्टर, उद्योग जतग एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाये। इसी सम्बन्ध मे जिलाधिकारी द्वारा गत दिवस कैम्प कार्यालय पर प्राइवेट सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
        बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा इस दिन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जायेगा। इसके अतिरिक्त भी मतदाता जागरूकता अभियान क तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें जाति, धर्म, भाषा या अन्य किसी प्रलोभन में आकर मतदान न करके अपनी स्वेच्छा एवं विवेक से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाये।

 दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी के नेतृत्व में और जिला विकलांग जन विकास अधिकारी के निर्देशानुसार संस्थान सी0बी0एस0एम0 रायबरेली स्पीच एण्ड हियरिंग इन्स्टीट्यूट अमरनगर, रायबरेली के डी0एड (विशेष शिक्षा) के प्रशिक्षु छात्र/छात्राओं ने रैली निकाल कर दिव्यांगों को अपने मताधिकारों के प्रयोग के लिए जागरूक किया। साथ ही साई बाबा विकालांग संगठन, रायबरेली के सौजन्य से दिन्यांगों एवं स्कूली बच्चों की रैली को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा बचत भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 
      रैली को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा बचत भवन सभागार में दिव्यांगों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगों को मतदान में कोई असुविधा न हो इसके लिए आयोग द्वारा दिशा-निर्देश दिये गय हैे। आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान के दौरान दिव्यांगों को सम्पूर्ण सुविधाएं प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांगों के लिए गुणवत्तापरक रैम्प बनाये जायेगें। बूथवार दिव्यांगों की सूची तैयार कर ली गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांगों को मतदान करने में सहयोग करने के लिए ‘साथी तक पहुंचाने में सहायता करें। दिव्यांगांे की सहायता के लिए प्रत्येक बूथ पर मतदाता मित्र लगाये जायेंगे

जिसमें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने झंडी दिखाकर रैली को बचत भवन से रवाना करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए अग्निशमन कार्यालय के सामने से डिग्री कालेज चैराहे से पुनः बचत भवन प्रांगण में रैली का समापन किया। 
  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरि राम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, नोडल अधिकारी स्वीप कुमारी निशा, सविता भारती रंजन, विकलांग कल्याण अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष साई बााबा विकलांग संगठन शिव कुमार सिंह प्रतिभा मिश्रा, अमित मालवीय, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, अरविन्द प्रताप सिंह तथा सी0बी0एस0एम0रायबरेली स्पीच एण्ड हियरिंग इन्स्टीट्यूट के उपप्रबन्धक रत्नेश प्रताप सिंह, रमापति मिश्रा प्रधानाचार्य तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा/


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।