सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद कांग्रेस को अपने ही गढ़ में सता रहा डर.

सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद कांग्रेस को अपने ही गढ़ में सता रहा डर.
Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/swami-prasad-maurya-son-utkrisht-maurya-got-ticket-to-up-election-2017-news-in-hindi-1494921/

रायबरेली भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के टिकटों को लेकर लगातार संचय की स्थिति बनी रही किंतु भाजपा द्वारा पांच सीटों के प्रत्याशी घोषित करने व समाजवादी पार्टी द्वारा तीन महत्वपूर्ण प्रत्याशियों को पुनः टिकट दिए जाने से अब रायबरेली की विधानसभा सियासत में नया मोड़ आ गया है। यदि गौर करें तो अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हो रहे गठबंधन के बाद कांग्रेस द्वारा भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी की कितनी सीटें पर कांग्रेस लड़ रही है और कितने पर समाजवादी पार्टी लेकिन इतना जरूर है कि समाजवादी पार्टी हो या कि कांग्रेस पार्टी जो भी बीते पांच साल से जनता के बीच कार्य करता रहा है । उसे यदि टिकट नहीं मिला तो गठबंधन दलों के प्रति उनकी भूमिका कैसी होगी।

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री डॉक्टर मनोज पांडे को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और सरैनी से देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजा अजय को, सलोन से आशा किशोर को पुनः प्रत्याशी बनाया जाना तय माना गया है ।यह तीनों प्रत्याशी अपनी सीटों से 2012 का विधानसभा चुनाव जीत चुके थे । कयास लगाया जा रहा था कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन में कांग्रेस रायबरेली और अमेठी की सीटों को लेकर पूरी तरह से शक्ति बरतेगी और यह नहीं चाहेगी कि वह रायबरेली की छः वह अमेठी की चार सीटों को मिलाकर कुल दस  सीटों में अपने ही प्रत्याशी उतारने के लिए तटस्थ रहेगी / लेकिन ऐसा नहीं हो सका फिलहाल समाजवादी पार्टी ने अपने तीन प्रत्याशी तो चुनाव मैदान में उतार दिए हैं, अब तीन सीटें बछरावा, हरचंदपुर ,सदर रायबरेली की सीटें बाकी है / जहां समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है/ इन तीन  सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा ना किए जाने को लेकर लोगों के बीच चर्चा में तेज है, कि हो सकता है कि चर्चा की बची तीन सीटें समझौते के तहत कांग्रेस के खाते में समाजवादी ना दे दे/ लेकिन  ऐसा कुछ अभी तक संकेत समाजवादी पार्टी ने नहीं दिए हैं/ जब तक सही रुप से घोषणा ना हो जाए तब तक सीटों की सियासत के विषय में कुछ भी कहे कहना उचित नहीं होगा भारतीय जनता पार्टी ने सदर विधानसभा क्षेत्र में अनीता श्रीवास्तव, सरेनी से वीरेंद्र बहादुर सिंह, हरचंदपुर से स्व शिव गणेश लोधी की बहू कंचन लोधी को सलोन विधानसभा से पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी व ऊंचाहार विधानसभा से क्षेत्र से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे उत्कृष्ट मौर्य को चुनाव मैदान में उतार दिया है /

समाजवादी पार्टी के तीन प्रत्यासियो मिला टिकट जिनका क्या हाल था 2012 के चुनाव में /

1 - सलोन विधान सभा 2012 में समाजवादी पार्टी की आशा किशोर  के चुनाव में 69020 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के शिव बालक पासी को 31969 वोट मिले थे हराया था /
2 - ऊंचाहार विधानसभा  2012  में समाजवादी पार्टी के डॉ मनोज पाण्डेय  को 61930  वोट मिले थे  जबकि उत्कृष्ट मौर्या को बहुजन समाजवादी पार्टी से 59348  वोट मिला था /
3 - सरेनी  विधानसभा 2012  में समाजवादी पार्टी के देवेंद्र प्रताप सिंह को 61666 वोट मिले थे  जबकि सुशील कुमार को बहुजन समाज पार्टी  से 47747 वोट मिले थे /

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।