सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव-गली तक विकास पहुंचाने वाला सेवक चाहिए.


गांव-गली तक विकास पहुंचाने वाला सेवक चाहिए. 

Read this news article on  
http://www.patrika.com/news/raebareli/mlc-dinesh-pratap-singh-release-270-developing-scheme-in-harchandpur-1466967/

गाँव गली तक विकास पहुंचाने वाला सेवक चाहिए -दिनेश प्रताप सिंह

 हरचन्द्रपुर, सतांव, खीरो में जिला पंचायत से कराये गये 270 विकासकार्यो का लोकार्पण।

रायबरेली कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दिनेश प्रताप सिंह ने जनता का आवाह्न करते हुये आगामी चुनाव में जाति व धर्म के बजाय विकास के मुद्दे पर मतदान करने की अपील करते हुये कहा कि राकेश सिंह पर भरोसा
करने के बाद हरचन्द्रपुर की जनता को सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करने
वाला सेवक मिलेगा। श्री सिंह ने कहा कि जनसेवा और विकास के मामले में उनके परिवार ने कभी भी दलगत और जातिगत बंधन के दायरें में रहकर नहीं सोचा।
सांसद सोनिया गांधी की प्रेरणा से दलगत भावना से ऊपर उठ कर काम करने
की उनकी मंशा रही है। श्री सिंह ने कहा कि एक साथ इतनी परियोजनाओं का
लोकार्पण करवाकर राकेश सिंह ने जो रिकार्ड बनाया है विधायक बनने के बाद इस रिकार्ड को पीछे छोड़ कर नया रिकार्ड स्थापित करेंगे। लोंगो को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि हरचन्द्रपुर में अब जनता में काम करबे वाला ही विधायक ही बनेगा।

  कांग्रेस के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह आज गुरूबक्शगंज के औधेश्वर विद्यालय प्रांगण में जिला पंचायत द्वारा आयोजित लोकार्पण व शिलान्यांस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे, हजारो की भीड़ से उत्साहित दिनेश प्रताप ने कहा कि रायबरेली की जनता के आर्शीवाद की बदौलत वे आज इस मुकाम पर है। लेकिन ईश्वर की कृपा से शोषण करने वालो का नामो निशान मिट गया जब कि टूटी साइकिल से चलने वाला आज विधान परिषद में जिले के हक की लड़ाई लड़ रहा है।श्री सिंह ने कहा कि जिला पंचायत और विधान परिषद का चुनाव जीतने के लिये सपा और भाजपा ने अनैतिक गठजोड़ करके साजिशे की। मेरे परिवार पर फर्जी मुकदमें लादे गये। बलात्कार जैसे आरोप लगाकर छवि खराब करने की कोशिश की गयी।लेकिन स्वाभिमानी पंचायत प्रतिनिधियों ने सत्ता का गुरूर चूर चूर करके जिले में अपनी सरकार बनायी।
पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के लिए जीवन की आखिरी सांस तक तत्पर रहूंगा। एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि मेरा पूरा परिवार धार्मिक है। गाय,गंगा और गीता पर गहरी आस्था है। नीयत ठीक हो तो बरक्कत होती है। गरीबों की दुआये साथ रहती है इसलिए जीवन में कभी खुद को कमजोर महसूस नहीं करता। उन्होने कहा कि हरचन्द्रपुर के लोग राकेश सिंह को विधायक चुनेंगे तो एक विधायक से पचास गुना अधिक ताकत के साथ विकास करवाया जायेगा। रायबरेली के हित के लिए सड़क से सदन तक भिड़ता हूं। अपनी सरकार न होने का कभी बहाना नही बनाता। विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सूखी नहरों में पानी लाने के लिए पैदल यात्रा की। पानी दो आंदोलन चलाया। नहर पटरी पर रात गुजारी। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक अधिकारियों का घेराव किया। नतीजा सबके सामने है। बदहाल किसानों की एकजुटता से घबराये प्रशासनिकतंत्र ने नहरों में पानी देने के जरूरी प्रबंध शुरू कर दिये है। जल्द ही क्षेत्र की नहरें पानी से लबालब भर कर चलेंगी। श्री सिंह ने कहा कि जिन लोगो के पास लगातार बीस वर्षो तक जिला पंचायत कब्जे में रही वे लोग। हरचन्द्रपुर विधान सभा में किये गये एक भी कार्य को बता पाने की स्थित में नहीं है।जबकि जिला पंचायत प्रतिनिधि के रूप में राकेश सिंह ने दिन रात मेहनत करके हरचन्द्रपुर के हर गांव को विकास से जोड़ने की पहल की। उन्होने लोगो से अपील की कि सभी प्रत्याशियों की कर्म कुण्डली और चरित्र का पता करने के बाद ही वोट का फैसला करे। हरचन्द्रपुर से सम्भावित कांग्रेस प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि नेता लोग वोट के बदले काम का लालच देते है। जनता काम के बदले वोट का नारा देकर जवाब मांगे। जो लोग कभी जनता के सुख दुख में भागीदारी नहीं करते वे चुनाव के समय चोला बदलकर भोलीभाली जनता को भ्रम जाल में फंसा कर वोट हड़प लेते हैं और पलट कर फिर कभी मुंह नहीं दिखाते है।समारोह को संबोधित करते हुये जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि यदुवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पुट्टू सिंह ने कहा कि विकाश पुरूष दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में हरचन्द्रपुर विधान सभा में विकास के नये
आयाम स्थापित किये गये है।पूरे जिले की जनता ने एक साथ इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यो का लोकार्पण होते हुये नहीं देखा। दिनेश प्रताप सिंह और उनके परिवार के प्रति जनता के लगाव का ही नतीजा है कि जिस मैदान में बड़े-बड़े नेताओं के लिये हजारो की भीड़ नहीं जुट पाती वहां आज पांव
रखने की जमीन भी नहीं बची और हजारो लोग सड़को पर खड़े होकर अपना समर्थन जता रहें है।पुट्टू सिंह ने कहा कि भारी भीड़ विरोधियों को यह बताने के लिये काफी है कि राकेश सिंह जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज
करके विधायक बनेंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का एक एक पैसा जिले की जनता का है। जनता के विकास और सुविधा के लिये इस धन को खर्च किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जिला पंचायत की कमान जबसे उनके परिवार के हाथ मे आयी है तबसे इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा न
हो।समारोह की शुरूआत धार्मिक परम्परा के अनुसार देव पूजन व नारियल फोड़ कर हुयी। ब्राह्मणों की शंख ध्वनि के बीच 270 शिलापटटो का एकसाथ अनावरण जिलापंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह व विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह ने किया।जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीके सिंह चैहान ने मुख्य अतिथि को गदा व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।बुजुर्ग नेताओं ने राकेश सिंह को भगवान गणेश की प्रतिमा भेट कर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन पिंटू शर्मा व संतोष
साहू ने किया। इस मौके पर राकेश अवस्थी, रवीन्द्र सिंह, तकाबी बाबू,
उमेश सिंह, उदयभान सिंह, सुनील तिवारी, पे्रमचन्द्र तिवारी, बच्चा सिंह , जिला पंचायत के कर्मचारियों सहित हजारो लोग मौजूद रहे।











टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...