सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UP election 2017: पेड़ लगाए कोई और फल खाये कोई और.


Read this news article on
http://www.patrika.com/news/raebareli/raebareli-vidhan-seats-analysis-up-election-2017-1451036/

रायबरेली में आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर जिले की छ: विधानसभाओं में अभी से जिस तरह राजनीतिक उठापटक शुरू हो गयी है, उससे राजनीतिक दलों में घमासान की स्थिति है। राजनैतिक दलों के प्रमुखों को चूंकि सीटें चहिए, इसलिए इस उथल पटल में गैरों पे करम अपनो पे सितम के हालात बनते दिखायी पड़ रहे हैं। ताजे घटनाक्रम पर नजर डाली जाय तो ऊँचाहार, सदर और हरचंदपुर सीटों पर तो उथल पुथल के हालत बने हैं, जबकि बछरावां समेत कुछ अन्य सीटों पर भी आयतित दावेदारों को महत्व दिया जायगा, जबकि पार्टी में जीवन समर्पित करने वालों एक बार फिर ताकते रह जायेंगे। ऊँचाहार विधानसभा में भाजपा के बैनरतले चुनाव लडऩे वाले नेताओं ने प्रचार प्रसार में भले ही लाखों रूपये बरबाद करके लम्बा समय बर्बाद किया, लेकिन बसपा छोड़कर भाजपा में आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने आशाओं पर पानी फेर दिया। हो न हो देर सबेर इस सीट पर मौर्य की मंशा ही असरदार रहेगी। यदि ऐसा हुआ तो यही माना जायगा कि पार्टी ने बाहरी लोगों को महत्व दिया और अपनों को सिर्फ  जयकार के लिए स्थान दिया। सदर विधानसभा क्षेत्र में जिन दावेदारों ने रायबरेली से दिल्ली तक दौड़ भाग की। हजारों लाखों रूपये प्रचार में खर्च किया, समय बरबाद किया। अंतत: उन्हें निराशा हाथ लगी और नेतृत्व ने सीट की  वजह से अपनों का दिल तोड़ दिया। प्रबल दावेदार मन भसोसकर रह गये और यहां भी उक्ति कहावत चरितार्थ हुई। अन प्रत्याशियों की स्थिति सांप छछूंदर जैसी है कि न कुछ कर सकते हैं, न बोल सकते हैं क्योंकि अब उनके समय पार्टी जिंदाबाद कहने के अलावा कुछ नहीं है। हरचंदपुर सीट पर भी उलटफेर हुआ। यहां स्व.पूर्व विधायक शिवगणेश लोधी ने कांग्रेस कया छेाड़ी कि दोनों पार्टियों में दुश्चिन्ताा घर कर गयी। भाजपा में शामिल होने से शिवगणेश व भाजपा तो गद्गद हैं लेकिन लम्बे समय से भाजपा में निष्ठा जताने वालों के दिल पर पार्टी के इस निर्णय ने वज्रपात कर दिया। इस सीट पर भाजपा के कई लड़ाकू कील कांटा दुरूस्त  करने में जुटे हुए थे, लेकिन ताजे घटनाक्रम ने इन पर तुषारापात कर दिया। इन लड़ाकुओं व समर्थकों ने हालांकि अभी खामोशी अख्तियार कर लिया है लेकिन चुनावी मौके पर अगर इन सबने पार्टी के प्रति अपनी सेवाओं का मूल्यांकन किया तो स्थिति विषम हो सकती है।  इसी सीट पर कांग्रेस के समक्ष भी धर्मसंकट है। जो जिताऊ दावेदार पार्टी छोड़ गया, उसकी भरपाई भी कठिन लग रही है, क्योंकि जिसके लिए यह स्थिति बनी है, उसकी राह में तमाम रोड़े आ सकते है जो कांग्रेस के लिए नुकसान का प्रतीक होगा। सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि कांग्रेस में हम के नाम पर ब्राह्मण व मुस्लिम वर्ग से जिस तरह दावेदारी का दावा ढोंका गया था, वह सब चकनाचूर हो गया। लगने लगा कि इन दोनों वर्गों पर किसी को भी कांग्रेस महत्व नहीं देगा,क्योकि हरचंदपुर विधान सभा से कांग्रेस एक ब्राह्मण  चेहरे को लेकर आजकल  जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है  क्योंकि दो आरक्षित सीटों को अलग कर दिया जाय तो बाकी चार सीटों सरेनी, ऊँचाहार, हरचंदपुर और सदर में कांग्रेस क्षत्रिय व एक पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने का मन बना चुकी है। राजनीतिक पंडितों का मनना है कि जैस-जैसे चुनावी समय नजदीक आयेगा, उथल पथल तेज होगी। अभी ऊँचाहार में एक और फेरबदल होने के संकेत है। जबकि बछरावां में बसपा ने जिस व्यक्ति को अलग करके दूसरे को टिकट दिया, वह व्यक्ति पार्टी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। रही बात सरेनी की तो वहां फिलहाल बड़ी खामोशी है। अगर एक पूर्व विधायक ने भाजपा से अपनी बेटे को मैदान में उतार दिया तो सारे समीकरण ध्वस्त हो सकते हैं और अभी से प्रचार प्रसार में जुटे दावेदारों को मुंह की खानी पड़ सकती है। बहरहाल अभी चुनाव के लिए लम्बा समय है।  दावेदार टिकट के लिए रायबरेली से लखनऊ और दिल्ली की परिक्रमा में जुटे हैं, नतीजा क्या निकलता हे, यह वक्त बतायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।