सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली के आशीष ने लिखी देश की महत्वकांक्षी योजनाओं पर किताब.


http://www.patrika.com/news/raebareli/raebareli-ashish-writes-book-on-india-major-projects-1454747/



रायबरेली जिले के उमरा मऊ गांव के निवासी रिटायर्ड सीआईडी स्पेक्टर रामनरेश सिंह के पुत्र आशीष कुमार सिंह की दो किताबें छपी है यह पुस्तके क्रमंशा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा )की जमीनी हकीकत परिशिष्ट कास्ट ऑफ़ कास्टष और भारत में सामुदायिक रेडियो की स्थित पर जर्मनी के लैंबर्ट पब्लिकेशन से छपी है, दोनों पुस्तकें इंटरनेट पर उपलब्ध है। मनरेगा एक महत्वकांक्षी योजना है जो वर्ष में 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी देना सुनिश्चित करती है ।आशीष ने अपनी पुस्तक में यह समझाने की कोशिश की है कि मनरेगा से मिलने वाला रोजगार आमदनी तो उपलब्ध कराता है, लेकिन क्या या समाज में ऊंच-नीच के विभाजन पर कोई असर डालता है आत्म सम्मान के साथ रोजगार समाज में सामंजस्य बैठाने के लिए जरुरी है, लेकिन हमारे समाज की संरचना जातिगत भेदभाव और आर्थिक स्थिति के हिसाब से व्यक्तित्व तय करती है, ऐसे में मनरेगा जैसी योजनाओं का विश्लेषण जरूरी हो जाता है साथ ही उन्होंने कहा सोसल आडिट होना भी जरुरी हैं  उन्होंने " उन्होंने बताया कि "अन्तर्राष्ट्री मजदूर संघ में एक मुददा उठा था कि आमदनी के साथ साथ आत्मसम्मान भी जरुरी है इस पर ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सटी में इस पर तीन किताब भी लिखी गयी है। ब्राजील में इससे मिलती जुलती योजनाये है , मिडडे योजना, आधारकार्ड,बेसिक शिझा,स्वास्थ्य इस तरह की योजनाएं चलती है और भी देशो में भी है।
आशीष की दूसरी किताब भारत में सामुदायिक रेडियो के बारे में है ,भारत जैसे देश में चर्चा विमर्श गांव की चौपालों मंदिरों पर दोपहर से शाम तक चलते रहते हैं, और यही चर्चाएं सूचना और सोच के आदान-प्रदान का स्रोत बनती है ऐसे में सामुदायिक रेडियो का महत्व बढ़ जाता है। सामुदायिक रेडियो संचार का एक ऐसा माध्यम है जिसमें श्रोता और वक्ता दोनों उसी समुदाय के होते हैं, श्रोता वक्ता की या निकटता उस समुदाय के विकास की प्रक्रिया को आसान बना देती है । मोदी सरकार ने रेडियो को "मन की बात " का जिस कार्यक्रम की शुरुआत की है वह भी रेडियो को बढ़ाने में एक अच्छा योगदान है।
भारत के बाहर के देशों  के प्रोफेसरों ने  जैसे अमेरिका ,डेनमार्ग, नार्वे, नीदरलैंड के प्रोफेसरों ने बधाई दी है साथ ही (एमआईटी के प्रोफेसर नॉम चाम्ससाकी ने विशेष बधाई दी थी।
आशीष ने रायबरेली के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद माखन लाल चुतर्वेदी यूनिवर्सटी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है । इसके बाद मुंबई के टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान और मुंद्रा संचार संस्थान अहमदाबाद से रिसर्स किया , ओस्लो यूनिवर्सिटी कॉलेज नार्वे से सोशल साइंस में परास्नातक की पढ़ाई की और (पब्लिक पाल्सी में ) नरेगा पर रिसर्स किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।