सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनता की खाद,बिजली और सिंचाई से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की बैठक और समस्याओं के तत्काल निस्तारण कराने के दिए निर्देश

जनता की खाद,बिजली और सिंचाई से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य मंत्री  दिनेश प्रताप सिंह ने की बैठक और समस्याओं के तत्काल निस्तारण कराने के दिए निर्देश


गहन समीक्षा कर समस्याओं के तत्काल  निस्तारण कराने के दिए गए निर्देश

 

रायबरेली। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान मंत्री कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग श्री दिनेश प्रताप सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनता की खाद, बिजली व सिंचाई से संबंधित समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

   उन्होंने ने बिजली और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को स्वयं नहरों और फील्ड का दौरा करते हुए वीडियो क्लिप भेजने के निर्देश दिए । निर्देश दिया कि खजूर गांव ,सरेनी , पुरवा,लालगंज जैसे डार्क जोन वाली नहरें हर हालत में चलाई जाए जिससे भूगर्भ जल बढ़े।

    बिजली की समस्या के लिए अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता के अधिकारी फील्ड और सब स्टेशन का दौरा करें, जनता की समस्याएं सुने और उसका निदान तुरंत करें। 

  हसनापुर, सरेनी, हरचंदपुर जैसे स्थान जहां पर खाद स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में स्थान चयनित किए  जाए और वहां हर हालत में कल दोपहर तक खाद उपलब्ध हो जाए। जो सचिव खाद्य वितरण में लापरवाही बरत रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि तीन दिन में अधिकारी सक्रिय होकर समस्याओं का निदान करते हुए जनमानस की अपेक्षा के अनुसार प्रयास करते दिखाई पड़े।

 किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो इसके लिए सिंचाई बंधु की बैठक अनवरत रूप से की जाए जिसमें किसानों की उपस्थिति हो और उनके सुझाव आमंत्रित करते हुए सुझावों पर अमल किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरेनी में साधन सहकारी समिति न होने के कारण कल से विकासखंड सरेनी परिसर में खाद किसानों के लिए उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार हरचंदपुर सहकारी समिति में जल भराव के कारण अतिथि गृह जिला पंचायत में किसानों को खाद उपलब्ध रहेगी। हसनापुर में लंबे अरसे से खाद न मिलने की शिकायत मिलती रही है वहां कल से हर हालत में खाद उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में परावर्तकों की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव और अन्य विद्युत विभाग में बजट हेतु विभाग के अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए जिन्हें शासन से यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

जहां साधन सहकारी समिति निर्मित नहीं है अथवा भवन निष्प्रयोज्य हो गए हैं वहां भवन निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव लिए जाएं जिससे इस हेतु शासन से धन निर्गत कराकर इस समस्या का निदान कराया जा सके। बैठक में गदागंज कस्बे के भीतर विवेकानंद विद्यालय के ऊपर से हाई टेंशन लाइन को पृथक किए जाने के निर्देश दिए गए। भीतरी ग्राम सभा खीरों ब्लॉक में पानी की टंकी खराब है जिसे शीघ्र बनाए जाने के निर्देश दिए। 

 उन्होंने कहा कि आशा करता हूं कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा और कल से ही परिवर्तन दिखाई देगा।

   बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।