सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोहितास सिंह (तूफानी) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष किया गया मनोनीत

रोहितास सिंह (तूफानी) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष किया गया मनोनीत 
रायबरेली,उत्तर प्रदेश। क्षत्रिय समाज के उत्थान और समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रोहितास सिंह (तूफानी) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897) ई० (अवध,उत्तर प्रदेश) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे वर्तमान में यूपीआईए (यू०पी०आई०ए०) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं और लंबे समय से क्षत्रिय समाज की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।  

रोहितास सिंह (तूफानी) ने न केवल सामाजिक क्षेत्र में बल्कि प्रदेश के उद्योग जगत में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके समर्पण और सशक्त नेतृत्व को देखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।  

इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीर पाल सिंह भदौरया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रोहितास सिंह का समाज हित में किया गया कार्य सराहनीय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे इस नई भूमिका में भी क्षत्रिय समाज के विकास और उत्थान के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।  

रोहितास सिंह (तूफानी) की यह नियुक्ति क्षत्रिय समाज के लिए गर्व का विषय है और उम्मीद की जाती है कि वे इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए समाज के हित में नए आयाम स्थापित करेंगे। समाज के सभी वर्गों से उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।  

वीर पाल सिंह भदौरया,प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897) ई०, अवध/उत्तर प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...