सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न, इस प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग

जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न, इस प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग 


रायबरेली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय रायबरेली के द्वारा जूनियर वर्ग एथलेटिक्स जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बालक वर्ग 90 बालिका वर्ग में 60 ने प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुद्धि लाल पासी जिला अध्यक्ष भाजपा ने किया। 100 मीटर में प्रथम स्थान शिवम, द्वितीय मनीष, तृतीय स्थान अजीत रहे।

200 मी में प्रथम स्थान मोहित, द्वितीय स्थान गोविंद, तृतीय स्थान शांतनु वर्मा, 400 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान श्रेयांश पाल, द्वितीय स्थान शेखर, तृतीय स्थान अभिषेक, 800 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान शेखर, द्वितीय स्थान अक्षत सिंह, तृतीय स्थान संतोष, 1500 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय स्थान संतोष, तृतीय स्थान उमेश, 3000 मीटर बालक वर्ग

प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय संदीप, तृतीय आयुष पटेल, लंबी कूद में प्रथम स्थान शिवम, द्वितीय स्थान हिमांशु, तृतीय स्थान अंकुश हरी लाल, गोला फेक बालक प्रथम स्थान शैलेंद्र, द्वितीय स्थान अखंड प्रताप सिंह, तृतीय स्थान अतुल मिश्रा,100 मी बालिका प्रथम स्थान राखी, द्वितीय स्थान उषा सिंह, तृतीय स्थान हिमांशी, 200 मी बालिका प्रथम स्थान राखी, द्वितीय स्थान पल्लवी, तृतीय स्थान हिमांशी, 400 मी बालिका प्रथम स्थान अनामिका, द्वितीय स्थान राखी, तृतीय स्थान आकृति, 800 मी बालिका प्रथम स्थान उषा सिंह, द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान काजल सिंह, 1500 मी बालिका प्रथम स्थान उषा, द्वितीय स्थान काजल भारती, तृतीय स्थान नेहा, 3000 मी बालिका प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान आंचल सिंह, तृतीय स्थान आंचल, लंबीकूद बालिका प्रथम स्थान आंचल, द्वितीय स्थान पल्लवी, तृतीय स्थान आकांक्षा, गोला फेक बालिका प्रथम स्थान विधि, द्वितीय स्थान काजल, तृतीय स्थान अनामिका रही।

निर्णायकों का नाम पिंकू कुमार, प्रियांशु, विमलेश, राज, अंकित, मुकीम, संदीप, अभिषेक, विमल, उमेश शर्मा, शोएब खान रायबरेली के द्वारा किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम जिला खेल कार्यालय रायबरेली के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु बाबूलाल, मंजू, पिंकू कुमार, कबड्डी कोच नरेश कुमार, निषाद को जीवन रक्षक सहयोग प्रदान किया गया साथी विभाग की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों तथा उच्च अधिकारियों के अनुपालन में प्रतियोगिता को  सफलतापूर्वक संपन्न किया गया प्रतियोगिता के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।