थाना दिवस पर चंदापुर में जिला अधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने सुनी लोगों की शिकायतें, कहा समय से समस्याओं का करे निस्तारण जिससे जनता को मिल सके न्याय
थाना दिवस पर चंदापुर में जिला अधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने सुनी लोगों की शिकायतें, कहा समय से समस्याओं का करे निस्तारण जिससे जनता को मिल सके न्याय
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने चंदापुर में थाना दिवस के अवसर पर लोगों की फरियाद सुनीं।
उनके सामने भूमि पर अवैध कब्जे, मारपीट, ग्रामीण चक मार्ग, आपसी रंजिश, महिला उत्पीड़न आदि से संबंधित शिकायतें आयीं। उन्होंने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए।
डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए।
जिससे कि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने थाना दिवस रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर को भी देखा। कहा कि रजिस्टर में दर्ज विवादो को जल्द से जल्द निस्तारित कराया जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें