सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने लोगों की सुनी समस्याएं और किया निस्तारण




संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने लोगों की सुनी समस्याएं और किया निस्तारण

 संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 112 शिकायतों में से 9 शिकायतों के मौके पर ही किया निस्तारण अधिकारियों को दिये निर्देश

 फोटो सूचना विभाग के सहयोग से


रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील डलमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की समस्या सुनकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जन समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा जन समस्याओं की शिकायतों का निस्तारण भी कराना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इसी दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरी व ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्यवाही अमल में लाई जाए ताकि मामलों को मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। 

तहसील डलमऊ के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा जिन विभागों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जो भी निस्तारण किया जाए वह ससमय व गुणवत्तापूर्ण किया जाए, इसके किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम व तहसीलदार डलमऊ सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...