महानिदेशक विजय किरण के खिलाफ आरएसएम ने किया सांकेतिक धरना, 22 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन
महानिदेशक विजय किरण के खिलाफ आरएसएम ने किया सांकेतिक धरना
शिक्षकों से पढ़ाई के अलावा अन्य काम करा रहे डीजी विजय किरण आनंद: बीरेन्द्र सिंह
22 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन
प्रदेश आह्वान पर आरएसएम के पदाधिकारियों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन
शिक्षकों ने कहा, हमारे बुढ़ापे का सहारा रही पुरानी पेंशन नहीं दे रही सरकार
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद के खिलाफ और 22 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। विकास भवन में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार हम लोगों की बुढापे का सहारा कहीं जाने वाली पुरानी पेंशन नहीं दे रही। शिक्षक नेताओं ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने महानिदेशक विजय किरण आनंद इस समय हम लोगों से पढ़ाई कराने के अलावा बाकि सब काम करा रहे हैं। डीजी की तरफ से सबकुछ ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसकी वजह से शिक्षक अपने डेटा को ही भरने में परेशान रहता है। वर्तमान में हम लोग शिक्षक कम बाबू ज्यादा हो गए हैं।
आरएसएम के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम वर्तमान डीजी की तरफ से किया जा रहा है। शिक्षकों को उन्होंने पूरी तरह से बाबू बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ कदम से कदम ताल मिलाकर आधुनीकरण अपना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन हमारे शिक्षकों को वैसी ही व्यवस्था भी उपलब्ध करानी चाहिए ताकि वे बेहतर से पढ़ाई का माहौल बना सकें। इसके अलावा सरकार की तरफ से हम लोगों को चिकित्सा सुविधा भी नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। संगठन मंत्री मधुकर सिंह ने कहा कि हम लोग अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार ज्ञापन दे रहे थे और धरने की चेतावनी भी दहे थे। लेकिन हमारे संगठन की बात नहीं सुनी गई, तभी आज प्रदेश के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम लोगों की मांग को नहीं सुना जाता है तो फिर मंडल फिर राज्य स्तर पर अंतिम रूप से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्षगण बृजेन्द्र कुमार, अनूप सिंह, आनंद प्रताप सिंह, हरिशरण मौर्य, अनुराग मिश्रा ,अवनीश सिंह तथा प्रतिमा सिंह,शशि देवी, हेमन्त सिंह , दिनेश सिंह,अश्वनी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम लोगों की मुख्य समस्याएं यथा पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, शिक्षकों के स्थानांतरण शिक्षकों को उपार्जित अवकाश, हॉफ डे लीव, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि आदि समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री संजय कनौजिया ने किया।
इस मौके पर वीरेंद्र चौधरी, राजेश मौर्य,अनुराग सिंह,दिनेश प्रताप सिंह, संजय सिंह, वेद प्रकाश यादव, उमेश त्रिवेदी,अंजय शंकर शुक्ल, पंकज पटेल, अखिलेन्द सिंह,राकेश गौतम, संतोष सिंह, सुनीता सिंह,राधारानी, जयकरन,विमला यादव, हनी गुलाटी, प्रमिला पाण्डेय,संगीता मौर्य, प्रीती सोनकर,प्रतिभा सिंह, अल्पना त्रिवेदी,सुरेश यादव, सरोज कुमार, विनोद, नीरज सिंह, कुसुम मौर्या,सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव,अजय प्रताप सिंह ओपी सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश सिंह, रितेश सिंह, धनश्याम, आशुतोष, प्रदीप मौर्य, हरिकेश, पंकज सिंह, सौरभ सिंह, वीरेन्द्र प्रजापति, धर्मेंद्र राम, मनोष पुष्कर, संतन शिरोमोलि सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें