सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एएसपी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि अब अपराध और अपराधियों की होगी इस तरह से जांच और जनता को मिलेगा न्याय

रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा थाना डीह का किया गया निरीक्षण


एएसपी ने कहा कि अब अपराध और अपराधियों की होगी इस तरह से जांच और जनता को मिलेगा न्याय

फोटो मीडिया सेल रायबरेली

रायबरेली। आज अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा थाना डीह का अर्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत सर्वप्रथम थाना डीह में पहुँचकर मान-प्रणाम ग्रहण करते हुये गार्द का निरीक्षण किया । थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये,कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव व आगन्तुक रजिस्टर,हवालात,मालखाना रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर व माल के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया । 




इसी क्रम में शस्त्रागार ,हवालात बैरिक, शौचालय और आगन्तुक कक्ष, मुकदमाती मालों आदि का निरीक्षण करते हुए उनको सुव्यवस्थित व साफ-सफाई से रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा जहां कहीं भी कमियां पायीं गयीं तो सम्बन्धित को सख्त हिदायत देते हुए त्वरित सुधार करने के निर्देश दिये गये।

 निरीक्षण के दौरान शौचालय, हवालात, मेस, पेयजल व्यवस्था, बैरक, आगन्तुक कक्ष आदि की साफ-सफाई अच्छी पाई गयी। तत्पश्चात थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरे,सीसीटीएनएस,आईजीआरएस पोर्टल, कार्यालय के अभिलेखों-शस्त्रों के रख-रखाव की समीक्षा की गयी । 

थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिशों तथा जमीनी विवादों का चिन्हांकन कर निरोधात्मक कार्यवाही करने,अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिये गये तथा थाना स्थानीय पर सैनिक सम्मेलन करके कर्मचारियो की समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । थाने पर उपस्थित प्रभारी निरीक्षक, उप-निरीक्षक,विवेचकों से विवेचनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुये लम्बित विवेचनाओं को त्वरित -समयबद्ध, निष्पक्षतापूर्वक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एन्टी रोमियो चेकिंग व जागरुकता कार्यक्रम करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित  रहे।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...