सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा थाना गुरुबक्शगंज का अर्ध-वार्षिक किया गया निरीक्षण

रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा थाना गुरुबक्शगंज का अर्ध-वार्षिक किया गया निरीक्षण

 फोटो पुलिस मीडिया सेल के सहयोग से

रायबरेली। आज अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा थाना गुरुबक्शगंज का अर्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत सर्वप्रथम थाना गुरुबक्शगंज में पहुँचकर मान-प्रणाम ग्रहण करते हुये गार्द का निरीक्षण किया । 


थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये,कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव व आगन्तुक रजिस्टर, हवालात, मालखाना रजिस्टर,त्यौहार रजिस्टर व माल के रख-रखाव का निरीक्षण किया गया । 

इसी क्रम में इसी शस्त्रागार , हवालात, बैरिक, शौचालय और आगन्तुक कक्ष, मुकदमाती मालों आदि का निरीक्षण करते हुए उनको सुव्यवस्थित व साफ-सफाई से रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा जहां कहीं भी कमियां पायीं गयीं तो सम्बन्धित को सख्त हिदायत देते हुए त्वरित सुधार करने के निर्देश दिये गये। 

निरीक्षण के दौरान शौचालय, हवालात, मेस,पेयजल व्यवस्था,बैरक,आगन्तुक कक्ष आदि की साफ-सफाई अच्छी पाई गयी। तत्पश्चात थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरे,सीसीटीएनएस-आईजीआरएस पोर्टल, कार्यालय के अभिलेखों-शस्त्रों के रख-रखाव की समीक्षा की गयी। 
थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिशों तथा जमीनी विवादों का चिन्हांकन कर निरोधात्मक कार्यवाही करने,अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिये गये तथा थाना स्थानीय पर सैनिक सम्मेलन करके कर्मचारियो की समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । 

थाने पर उपस्थित थानाध्यक्ष,उप-निरीक्षक,विवेचकों से विवेचनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ करते हुये लम्बित विवेचनाओं को त्वरित-समयबद्ध -निष्पक्षतापूर्वक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एन्टी रोमियो चेकिंग व जागरुकता कार्यक्रम करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित  रहे।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।