सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपए की आनलाइन ठगी करने वाले बिहार राज्य के चार शातिर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया



रायबरेली में फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपए की आनलाइन ठगी करने वाले बिहार राज्य के चार शातिर ठगों को पुलिस ने दबोचा


रायबरेली में इन दिनों साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसी बीच पुलिस के हत्थे बिहार राज्य का एक ऐसा ठग गिरोह हत्थे चढ़ा जो की शातिराना अंदाज से फर्जी वेबसाइट से बिल बनाकर ग्राहकों को लाखों रुपए का चूना लगा देता था। 

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने ठगों के कारनामों का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए ठग बिहार राज्य के भोजपुर व पटना जिले के निवासी हैं ठगों ने जिले के एक युवक से फर्जी वेबसाइट के जरिए बिल जारी कर 8 लाख रुपए की आनलाइन ठगी की थी जिसकी तहरीर पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस को काफी दिनों से इन शातिर ठगों की तालाश थी पकड़े गए ठगों के पास से 9 लाख 25 हजार रूपए नगद व चार एंड्रॉयड फोन बरामद हुए है।


फर्जी वेवसाइट व बिल बनाकर आनलाइन ठगी करने वाले 4 शातिर अपराधी,ठगी के 9 लाख 25 हजार रुपये सहित गिरफ्तार


19 जून 2023 को वादी प्रदीप कुमार बाजपेई पुत्र श्यामनारायण बाजपेई निवासी चन्द्रिका नगर कस्बा व थाना बछरावां द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसने GI WIRE की सप्लाई हेतु जस्ट डायल वेबसाइट पर सर्च किया था उसके बाद अजीत तुरहा नामक व्यक्ति ने मुझे बताया कि मेरी कम्पनी सन इन्फ्रा जोकि पटना बिहार से संचालित हो रही जिससे GI WIRE की सम्पूर्ण भारत में सप्लाई करता हूं । इस बात पर विश्वास करके वादी ने अजीत तुरहा द्वारा दिये गये बैंक खाते में 8 लाख रुपये भेज दिये गये, परन्तु डिलीवरी प्राप्त न होने पर जब सम्पर्क करने का प्रयास किया तो फोन नहीं उठाया और फिर नम्बर स्वीच आफ बताने लगा । प्राप्त तहरीर पर थाना बछरावां पर कई धाराओं में मुकदमा लिखा गया और जांच की गई थी।


*अपराध का तरीकाः-

सभी अभियुक्तगण से गहनता से पूछताछ करने पर मुख्य अभियुक्त रवि सिंह ने बताया कि हम लोगों ने जस्ट डायल की बेबसाइट पर सृष्टि इंटरप्राइसेस, सन इन्फ्रा, नीरज ट्रेडर्स, ओमशक्ति आदि नामों से लोहे के तार, कील व अन्य सामान बेचने हेतु फ्री सब्सक्रिप्शन ले रखा था जैसे ही कोई ग्राहक जस्ट डायल पर इन चीजों की सर्च करता है उसका मोबाइल नम्बर मिल जाता है। फिर हम लोग ग्राहकों को उसके नम्बर पर काल करके उनको आवश्यक सामग्री की जानकारी करके उसका बिल बनाकर उन्हें भेज देते हैं। उसके बाद ट्रांसपोर्टेशन का बिल बनाकर भेज देते है। सारे फर्जी कागजात व बिल बिल्कुल असली की तरह बनाकर भेजे जाते है जिससे कि ग्राहक को कोई शक न हो तथा बिल के रुपयों को हम लोग ग्राहकों से अपने खातों में डलवा लेते थे । इस प्रकार ठगी करने के बाद हमलोग अपने मोबाइल के फर्जी सिम को तोड़कर फेंक देते थे तथा मोबाइल से पूरा डाटा डिलीट कर देते थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।