सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग,योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर करे योग


उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व जिलाधिकारी ने 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग

योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाकर करें योग

रायबरेली। 21 जून को नवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘‘योगोत्सव’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह व जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ  जनमानस ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योगासन की विभिन्न मुद्राओं के जरिये जनपद वासियो को स्वस्थ्य और निरोगी रहने का व आरोग्य जीवन मूल मंत्र व आरोग्य स्वास्थ्य के टिप्स व संदेश दिये गये।

उद्यान मंत्री ने दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से पौराणिक एवं वैदिक पद्धति योग को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल पाई है। जिसके फलस्वरूप आज भारत के साथ-साथ पूरा विश्व के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर रहें है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हम सभी आभारी हैं, जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।

उद्यान मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज योग प्रत्येक घर में किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने व्यक्ति निरोग रहता है और लम्बे समय तक जीवित रहता है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील किया कि योग को सिर्फ एक विशेष दिन के लिए ही न किया जाय बल्कि योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। आज के समय प्रत्येक व्यक्ति के लिए योग करना जरूरी है।

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने आमजन से आवाहन किया कि वह योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा आवश्यक रूप से योग करना चाहिए और कहां कि योग करने से मनुष्य स्वस्थ व निरोग रहता है।
 उन्होंने कहा कि योग करने से हम स्वयं व अपने आसपास के लोगों को व समाज को स्वस्थ व निरोग बना पाएंगे और वसुदेव कुटुंबकम की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे। उन्होंने सभी को नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो करेगा योग, वह रहेगा निरोग। योग को सहजता, सरलता व सजगता के साथ करना चाहिए। योग के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं है।

इस अवसर पर उद्यान मंत्री द्वारा नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्रकला, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।