सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हमारा संगठन कर रहा कामः सुलोचना मौर्या

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हमारा संगठन कर रहा कामः सुलोचना मौर्या

उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का सम्मान समारोह हुआ आयोजित 

शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में अतिथियो ने विद्यालयों को निपुण बनाने पर दिया अधिक बल


रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ की नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी का सम्मान समारोह और शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ सरेनी राम चंद्र यादव ने की। कार्यक्रम में शिक्षा के उन्नयन के साथ ही साथ महिलाओं द्वारा शिक्षा को सुधारने के लिए नित्य किए जा रहे प्रयास पर भी चर्चा की गई। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि हमारा संगठन शिक्षा व बच्चों के भविष्य पर विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने शिक्षिकाओं से संगठन की एकता व मजबूती प्रदान करने का आवाह्न भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का पूरा जोर है कि परिषदीय स्कूल में पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाया जाए, इसके लिए महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं का तत्काल निदान दिलाने का प्रयास भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे विभाग के महानिदेशक विजय किरण आनंद से महिलाओं की कई सारी समस्याओं का तत्काल निदान कराने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र के नेतृत्व में महिला संगठन बहुत ही अच्छा काम करेगा। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीईओ राही बृजलाल वर्मा, बीईओ प्रियंका सिंह, फतेहपुर डायट में प्रवक्ता डॉ. अमृत यादव असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वैलेंटीना प्रिया, प्रदेश कार्यकारिणी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलका गौतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिनी ओहरी ने कहा कि महिलाओं द्वारा शिक्षा विभाग में नित्य सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी तरफ से लगातार किए जा रहे प्रयास की वजह से आज प्रदेश में निपुण भारत अभियान सफलता के कदमों की तरफ बढ़ रहा है। कार्यक्रम के सभी अतिथियों ने प्राथमिक शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए निपुण ब्लॉक, निपुण जिला व निपुण प्रदेश बनाने के लिए समस्त शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम को वरिष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर अशोक वर्मा, वरिष्ठ  जिला उपाध्यक्ष तारा देवी, ब्लॉक अध्यक्ष सलोन प्रज्ञा ज्योति, संरक्षिका अर्चना मिश्रा, किरण जेहरा ने संबोधित किया।


उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की राही ब्लाक की अध्यक्ष मालती मौर्या द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी व समस्त विशिष्ट अतिथियों का सम्मान स्वागत गीत के साथ किया जिसमें समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी बहनो का सहयोग अतुलनीय रहा। वही कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष प्रीति वर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्वागत जिला महामंत्री अंजू यादव ने किया और सभी के प्रति आभार जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने किया। 
इस मौके पर जगतपुर अध्यक्ष साधना सिंह, सुगंधा अग्रवाल, डीह ब्लॉक से महामंत्री लिप्सा बारीक व अन्य ब्लॉकों से ममता, मंजू, सरोजनी कश्यम, संगीता, मंजू यादव, आकांक्षा, भावना, कांति, राज श्री, स्नेहलता ,रेनू शुक्ला, गरिमा पांडे, सुनीता, रमला मैडम, रागिनी मिश्रा, मालती मौर्या, विजय लक्ष्मी, डॉली सिंह, सीमा यादव, कल्पना मौर्या, उषा श्रीवास्तव, जावित्री यादव, पूनम श्रीवास्तव, बिंदु मौर्या, अंजू वेनाई, वंदना प्रकाश सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।