रायबरेली में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
रायबरेली में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया डॉ०अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए है प्रेरणास्रोत हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता- हर्षिता माथुर रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज में समानता, न्याय एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ० अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चल...