सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की कार्यशाला की गई आयोजित

रायबरेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की कार्यशाला की गई आयोजित

रायबरेली। आज भारतीय जनता  पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 की कार्यशाला आयोजित हुयी।
महाभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी  पीयूष मिश्रा रहे, कार्यशाला  की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने किया।

जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने प्रशिक्षण महाभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा पहले संगठन का निर्माण फिर कार्यकर्ता निर्माण और फिर राष्ट्र निर्माण, उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक स्पष्टता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया, साथ ही प्रशिक्षण को विचारधारा के विस्तार का प्रमुख साधन बताया और उन्होंने कहा प्रशिक्षण की रूपरेखा जिला स्तर पर दो दिवसीय और मंडल स्तर पर 24 घंटे के कार्यशालाएं।


बूथ स्तर- दो सत्रों में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना है और उन्होंने बताया कि सांगठनिक सुदृढ़ीकरण: संगठन को नीचे से मजबूत करना, बूथ स्तर की सक्रियता और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाना। व्यक्ति निर्माण: 
कार्यकर्ता के व्यक्तित्व में सुचिता, अनुशासन, और जन सेवा की भावना को जाग्रत करना।
पार्टी की नीतियों, इतिहास, और कार्य पद्धति की जानकारी देना, साथ ही जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रशिक्षण। 

जिले की कार्यशाला के बाद अब मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न कराए जाएंगे जो 7 मार्च से 13 मार्च के बीच संपन्न होगे l पूरे प्रदेश में 1313 मंडल तथारायबरेली जनपद  में 26 मंडल में यह भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न होगा।


मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरन सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,राम देव पाल, सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, मौजूद रहे! बैठक में जिला पदाधिकारी,पूर्व जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,मोर्चो के अध्यक्ष, मौजूद रहे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।