रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एल.पी.जी. व पी.एन.जी. की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर की गई बैठक
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एल.पी.जी. व पी.एन.जी. की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर की गई बैठक
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में पेट्रोलियम पदार्थ (यथा- पेट्रोल, डीजल, एल.पी.जी. व पी.एन.जी) आदि की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु एक बैठक संबंधित अधिकारियों व पेट्रोलियम के विक्रय अधिकारियों के साथ संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस आदि की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवासीय व कार्मशियल एरिया में पी.एन.जी.पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है वहां पर उपभोक्ताओं को प्रेरित कर कनेक्शन दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में उपभोक्ताओं के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं यथा- चिकित्सालयों, आश्रमों, शैक्षणिक संस्थानों, केन्द्रीय विद्यालयों, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस आदि की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जायें, उन्होंने कहा कि आम जनमानस को आश्वस्त किया जाए कि जनपद में घरेलू गैस, पेट्रोल व डीजल की आदि की पर्याप्त उपलब्धता है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें