रायबरेली में मौरंग लड़ा ट्रेलर अनंत्रित होकर चबूतरे पर चढ़ा, ट्रेलर की टक्कर से हाई मास्ट टूट कर गिरी, हादसे में बाल बाल बच्चे ड्राइवर और क्लीनर
रायबरेली। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में भवानीगढ़ चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मौरंग से लदा एक ट्रेलर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में चबूतरे पर चढ़ गया। इस टक्कर से चौराहे पर लगा हाई मास्ट लाइट का खंभा टूटकर जोर से गिर पड़ा, जिससे आसपास धूल-धुंआ और अफरा-तफरी मच गई।
ट्रेलर के ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। वे हादसे के बाद ट्रेलर से बाहर निकल आए और मामूली चोटों के साथ सुरक्षित है।
इस घटना से चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया और हाई मास्ट पूरी तरह टूटकर सड़क पर बिखर गया, जिससे यातायात में आने जाने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर की ब्रेक फेल होने या तेज रफ्तार के कारण ऐसा हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जांच शुरू की। हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ,शिवगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे अक्सर होते रहते हैं।।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें