सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निराला जयंती 21 फरवरी पर विशेष, डलमऊ ने दिया हिन्दी कविता को निराला

निराला जयंती 21 फरवरी पर विशेष, डलमऊ ने दिया हिन्दी कविता को निराला 
**************************** 
डलमऊ ने दिया हिन्दी कविता को निराला 
****************************
डलमऊ रायबरेली  महाकवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को डलमऊ ने निराला बनाया। बांग्ला भाषा में कविता लिखने वाले निराला को डलमऊ में उनकी विदुषी पत्नी मनोहरा देवी ने हिंदी सिखायी ,उसके बाद वो यहीं रहकर हिंदी कविता के ऐसे अमर गायक बने जो देहधारी होकर भी संतों की परम गति विदेह अवस्था को प्राप्त रहे ।बावजूद इसके डलमऊ में निराला की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए शासन स्तर से कोई प्रयास नहीं किए गए सरकार की बेरुखी से डलमऊ में राष्ट्रीय स्मारक बनाए जाने की वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार रामनारायण रमण की मांग धूमिल सी हो गई है। महाप्राण निराला की ससुराल दालभ्य  ऋषि की तपस्थली डलमऊ में थी जो सूफी कवि मुल्ला दाऊद की जन्मस्थली भी है ।निराला के जीवन का लंबा समय इसी डलमऊ में बीता। डलमऊ तहसील मुख्यालय की टिकैट गंज मोहल्ले के पंडित रामदयाल द्विवेदी की बेटी मनोहरा देवी से निराला जी का पाणिग्रहण संस्कार  हुआ था ।निराला के पिता बंगाल में रहते थे इसी वजह से निराला अपने पिता के साथ बंगाल में रहकर बांग्ला भाषा के मर्मज्ञ होने के साथ महाकवि रविंद्र नाथ टैगोर से बेहद प्रभावित थे। विवाह के बाद उनकी पत्नी मनोहरा देवी ने उन्हें हिंदी का ज्ञान दिया पत्नी मनोहर देवी ने जब उन्हें रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम ......हारमोनियम पर संगीत बद्ध करके सुनाया तो वह न केवल उन पर रीझ गए बल्कि हिंदी सीखने की ओर उन्मुख हो गए। फलत: उनकी हिंदी साहित्य साधना ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया यही कारण है कि महाकवि पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की काव्य साधना में करुणा एवं विद्रोह के अंतर पक्ष का डलमऊ से गहरा ताल्लुक है डलमऊ की स्थानी जनता भी निराला की साहित्यिक साधना स्थली रही डलमऊ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग कर रही है।

पहली मुलाकात में निराला जी के जिगरी दोस्त बने कुल्लीभाट 
*********************
डलमऊ रेलवे स्टेशन से डलमऊ गंगा घाट तक तांगा चलाने वाले पंडित पथवारी दिन शर्मा पहली मुलाकात में ही निराला के मित्र बन गए थे हुआ यह कि निराला जब पहली बार ससुराल आए तो ट्रेन से उतरते स्टेशन पर खड़े पथवारी दीन शर्मा के तांगे से डलमऊ  पहुंचे। इसी मुलाकात से पथवारी दीन शर्मा उर्फ कुल्लीभाट निराला के जिगरी दोस्त बन गए। निराला जी ने उन्हें हिन्दी साहित्य में अमर कर दिया। प्रिय पुत्री सरोज की मृत्यु के उपरांत निराला स्वयं उसके पार्थिव शरीर को लेकर शमशान घाट दाह संस्कार करने गए थे वहां उनका कवि हृदय द्रवित हो उठा और उन्होंने लिखा दुखी ही जीवन की कथा रही क्या कहूं आज जो नहीं कहीं.........। निराला जी ने सरोज स्मृति की यह मार्मिक पंक्तियां डलमऊ की धरती पर ही लिखा था 

डलमऊ की माटी की देन हैं निराला की प्रसिद्ध रचनाएं 
***************************
निराला जी की प्रसिद्ध रचनाएं जूही की कली और बांधों न नाव इस ठांव बन्धु  डलमऊ की माटी की ही देन है निराला और डलमऊ जैसी कालजयी कृति की रचनाकार वरिष्ठ कवि रामनारायण रमण ने डलमऊ में निराला की काव्य साधना को चिरस्थाई  बनाने के लिए अनेकों प्रयास किए हैं । उन्होंने निराला  की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए डलमऊ रायबरेली में निराला स्मृति संस्थान का गठन किया । इस संस्था की बुनियाद सन 1981 ई में डाली गई। सन 1981ई से निराला स्मृति संस्थान डलमऊ हर साल 21 फरवरी को जिला जयंती पर उन्हें याद करता है इस अवसर पर पर परि चर्चा गोष्ठी सम्मान समारोह और महाप्राण स्मारिका का प्रकाशन होता चला रहा है। इधर कुछ विसंगतियों से बाधित भी हुआ है।महाप्राण निराला और उनकी धर्मपत्नी मनोहरा देवी की यादों को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए डलमऊ के वरिष्ठ साहित्यकार रामनारायण रमण ,वरिष्ठ कवि रमाकांत, कवि प्रदीप श्रीवास्तव, कवि एवं आलोचक वाई .वेद प्रकाश ,रमेश कुमार भारतीय ,सुंदरलाल मनमौजी, सत्य प्रकाश त्रिवेदी ,आशीष बाजपेई ,ललित भारती ओमप्रकाश मनोज कुमार मंजुल ,अमित यादव , आर्यन यादव,सम्राट ,सत्य प्रकाश, आन्या प्रिया, सविता यादव,अंजलि बाजपेई,स्मृति मिश्रा , डॉ जितेन्द्र मौर्या के प्रयास आज भी बने हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।