सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर स्वगणना अभियान की बैठक की गई, प्रचार-प्रसार के दौरान लोगों को संभावित ऑनलाइन या फोन आधारित स्कैम से भी किया जाए सतर्क - सीडीओ





रायबरेली मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर स्वगणना अभियान की बैठक की गई

प्रचार-प्रसार के दौरान लोगों को संभावित ऑनलाइन या फोन आधारित स्कैम से भी किया जाए सतर्क - सीडीओ

स्वगणना के नाम पर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव के लिए जनसामान्य को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक - सीडीओ

 रायबरेली। आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान गणना कार्यक्रम से पहले चलाए जाने वाले स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए आज मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता की अध्यक्षता में उनके कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि यह स्वगणना अभियान 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

 बैठक में जनपद के सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ अभियान की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से न केवल स्वयं स्वगणना करें, बल्कि आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करें।

  मुख्य विकास अधिकारी सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग ले। 

 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि प्रचार-प्रसार के दौरान लोगों को संभावित ऑनलाइन या फोन आधारित स्कैम से भी सतर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वगणना के नाम पर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव के लिए जनसामान्य को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि स्वगणना अभियान के माध्यम से अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में सभी अधिकारियों ने समन्वित प्रयासों के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह व महाविद्यालयों के प्राचार्य, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व जनपद के मास्टर ट्रेनर तथा जनगणना कंट्रोल रूम के सदस्य भी उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।