सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ इस विषय पर बैठक कर दिए यह बड़े दिशा निर्देश

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना प्रभारियों एवं विवेचकों के साथ इस विषय पर बैठक कर दिए यह पड़े दिशा निर्देश

रायबरेली। जिले में लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा इस विषय पर बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

रायबरेली में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सख्त कदम उठाया है। 12 अप्रैल को उन्होंने महाराजगंज सीओ प्रदीप कुमार के साथ थाना महराजगंज, चन्दापुर, शिवगढ, बछरावां एवं हरचन्दपुर के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को अर्दली रूम में बुलाकर विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विगत समीक्षा में पाया गया कि कुछ विवेचनाएं लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं तथा उनमें अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

अभियान के अंतर्गत केवल लंबित विवेचनाओं की ही नहीं, बल्कि न्यायालय द्वारा आदेशित विवेचनाओं, गिरफ्तारी हेतु वांछित अभियुक्तों की स्थिति, NBW की तामील, लंबित एनसीआर, माल निस्तारण, जनशिकायतों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी गहन समीक्षा की जाएगी।
सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथियों से पहले लंबित विवेचनाओं की अद्यतन स्थिति तैयार रखें तथा समीक्षा बैठकों में पूर्ण अभिलेखों के साथ उपस्थित हों।

रायबरेली पुलिस इस विशेष अभियान के माध्यम से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।