सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियों को लेकर कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण


रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने ने होमगार्ड्स परीक्षा के आयोजन हेतु कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिले में आयोजित होने वाली होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु तहसील सदर में स्थापित स्ट्रांग रूम, कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम व आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज व पी.एम. श्री राजकीय इण्टर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के तत्वावधान में 25, 26 एवं 27 अप्रैल को दो पालियों में 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है।

निरीक्षण के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम एवं कंट्रोल रूम की सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से जुड़ी समस्त प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा हेतु 24 घंटे निगरानी बनाए रखी जाए। वहीं, कंट्रोल रूम को पूर्णतः सक्रिय रखते हुए परीक्षा अवधि के दौरान सतत मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु बस स्टेशन पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायें, नगरीय क्षेत्र के रैन बसेरों में रुकने के लिए निःशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायें, इसके साथ ही रैन बसेरों में होमगार्ड्स परीक्षा के अभ्यर्थियों हेतु निशुल्क व्यवस्था का बोर्ड भी डिस्प्ले किया जायें। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जायें। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करायी जायें।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता तथा अभ्यर्थियों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

 निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।