सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनगणना के सफल संचालन हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जनगणना के सफल संचालन हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ


सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें संपादित -डीएम सरनीत कौर

रायबरेली। भारत की जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारु संचालन के दृष्टिगत 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा सदर तहसील में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली की समस्त तहसीलों एवं नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं दायित्वों के प्रति दक्ष बनाना है।

 जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में जनगणना को एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आधार प्रदान करते हैं। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रपत्रों के सही एवं त्रुटिरहित भरने, डिजिटल माध्यमों/पोर्टल के उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, डेटा की गोपनीयता बनाए रखने, संवेदनशील सूचनाओं के संकलन में सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी गणनाकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाएं और कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाए।

जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए तथा प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त ज्ञान का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र में किया जाए। किसी भी प्रकार की शंका अथवा समस्या की स्थिति में संबंधित उच्चाधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित किया जाए।

 इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं- जैसे जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, प्रपत्रों का संधारण, डिजिटल एंट्री, निगरानी व्यवस्था, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन- पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे जनपद में जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।


 कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा तथा तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...