रायबरेली में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
रायबरेली में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
डॉ०अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए है प्रेरणास्रोत
हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता- हर्षिता माथुर
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज में समानता, न्याय एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ० अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान संविधान के प्रति निष्ठा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन रामेंद्र मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर (न्यायिक) अहमद फरीद खान, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ० भावना श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी/आशीष श्रीवास्तव, सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें