सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा केन्द्रों व कन्ट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण

रायबरेली। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तथा पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने महत्वपूर्ण निरीक्षण किया। 

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रमुख परीक्षा केंद्रो-राजकीय इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का दौरा किया गया। इन केंद्रों पर स्थापित जनपदीय लाइव मानिटरिंग कंट्रोल रूम का भी गहन निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण परीक्षाओं की निष्पक्षता, शांति और नकलविहीन संचालन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तथा सुरक्षा कर्मियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा छात्रों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पाली में सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिवार्य रूप से केंद्रों का निरीक्षण करें तथा किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई हो। पुलिस अधीक्षक ने अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त आदेश दिए।

यह कदम जिले में 107 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही परीक्षाओं (18 फरवरी से 12 मार्च तक) को पारदर्शी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। प्रशासन की यह सक्रियता छात्रों में विश्वास बढ़ाएगी तथा परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...