सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न, इस प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग

जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न, इस प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग  रायबरेली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय रायबरेली के द्वारा जूनियर वर्ग एथलेटिक्स जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बालक वर्ग 90 बालिका वर्ग में 60 ने प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुद्धि लाल पासी जिला अध्यक्ष भाजपा ने किया। 100 मीटर में प्रथम स्थान शिवम, द्वितीय मनीष, तृतीय स्थान अजीत रहे। 200 मी में प्रथम स्थान मोहित, द्वितीय स्थान गोविंद, तृतीय स्थान शांतनु वर्मा, 400 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान श्रेयांश पाल, द्वितीय स्थान शेखर, तृतीय स्थान अभिषेक, 800 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान शेखर, द्वितीय स्थान अक्षत सिंह, तृतीय स्थान संतोष, 1500 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय स्थान संतोष, तृतीय स्थान उमेश, 3000 मीटर बालक वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक, द्विती...

कारगिल सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, वीर नारियों को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किया सम्मानित

कारगिल सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, वीर नारियों को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किया  सम्मानित रायबरेली। 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 7 कुमाऊँ रेजिमेन्ट/मध्य कमान सेना मुख्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में कलेक्ट्रट सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में वीर नारियों एवं कारगिल युद्ध में प्रतिभाग किये हुये पूर्व सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  7 कुमाऊँ रेजिमेन्ट के मेजर रोहित सेठी के नेतृत्व में एक मोटर साइकिल रैली, लखनऊ से बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई जनपदों से होकर रायबरेली तक आयोजित की गयी।  मोटर साइकिल रैली का समापन 26 जुलाई 2025 को मध्य कमान के स्मृतिका युद्ध स्मारक लखनऊ पर होगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में स्पर्श पेंशन विभाग, ई.सी.एच.एस. मेडिकल कैम्प, राजपूत रेजिमेन्ट, 11 जी.आरआर.सी. तथा ए.एम.सी. सेन...

अंग्रेजों की यातनाएं भी श्रीकांत सिंह चौहान को नहीं झुका सकीं, विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में दान कर दी अपने हिस्से की सारी जमीन

अंग्रेजों की यातनाएं भी श्रीकांत सिंह चौहान को नहीं झुका सकीं जन्म शताब्दी (26 जुलाई) विशेष  - भारत छोड़ो आंदोलन में छात्रों के विशाल जुलूस का नेतृत्व करते हुए दी थी गिरफ्तारी - विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में दान कर दी अपने हिस्से की सारी जमीन - 1957 में कांग्रेस का टिकट लेने से कर दिया था इंकार - 16 फरवरी 2020 को 94 साल की अवस्था में ली थी अंतिम सांस रायबरेली। स्वाधीनता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्रीकान्त सिंह चौहान की आज 26 जुलाई को जन्म शताब्दी है। सन् 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया। अनेक बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में देश भर में छात्र आन्दोलन हुए। श्रीकान्त जी ने भी छात्रों के विशाल जुलूस का नेतृत्व किया, भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। उन्हें गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया गया। अनेकों यातनाएं दी गईं, तनहाई में रखा गया, डराया धमकाया गया, आर्थिक दंड भी दिया गया परंतु उन्होंने माफ़ी नहीं मांगी। उनकी पुत्री श्रीमती निरुपमा सिंह ने बताया कि बचपन से ही श्रीक...

अभियुक्ता को 5 वर्ष का कठोर कारावास व 12,000 रुपये के अर्थदण्ड की दिलवायी गयी सजा

अभियुक्ता को 5 वर्ष का कठोर कारावास व 12,000 रुपये के अर्थदण्ड की दिलवायी गयी सजा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के दृष्टिगत रायबरेली पुलिस द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में तथा थाना जगतपुर पर पंजीकृत मु.अ.सं.-309/2019 धारा-304/323/504 भा०द०वि० में दोष सिद्ध पाये जाने पर माननीय न्यायालय FTC-3/पॉक्सो-4 द्वारा आज 22 जुलाई 2025 को अभियुक्ता शान्ती देवी पत्नी नत्थू पासी निवासी सुरौली मजरे चिचौली थाना जगतपुर जनपद रायबरेली को 5 वर्ष का कठोर कारावास व 12,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अभियोजक अजय कुमार पाण्डेय अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक अजय कुमार पाण्डेय, कोर्ट मोहर्रिर म०आ० दीपा तथा थाना जगतपुर से पैरोकार आरक्षी शिवम भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा है।

रायबरेली पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत 3 गुमशुदा बच्चों को 2 घंटे में किया बरामद

रायबरेली पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत 3 गुमशुदा बच्चों को 2 घंटे में बरामद किया   रायबरेली, 21 जुलाई को थाना जगतपुर पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के अंतर्गत 3 गुमशुदा बच्चों को केवल 2 घंटे में सकुशल ढूंढकर उनके परिजनों को सौंप दिया।   कस्बा जगतपुर के तीन बच्चे –कुनाल (15 वर्ष, पुत्र संतोष कुमार), लकी (16 वर्ष, पुत्र संतोष द्विवेदी) और अंश (12 वर्ष, पुत्र विनोद कुमार) – स्कूल से लौटने के बाद दोपहर करीब 2 बजे घर से खेलने निकले, लेकिन समय पर वापस नहीं आए। परिजनों द्वारा खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रात में वादिनी रूचि (पत्नी संतोष कुमार) ने थाना जगतपुर पुलिस को सूचना दी।   पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों को मिली बड़ी खुशी प्राप्त सूचना पर, "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत थाना जगतपुर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर खोज अभियान शुरू किया। पुलिस की मेहनत और सूझबूझ से सभी तीनों बच्चों को मात्र 2 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ लिया गया और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।   परिजनों ने पुलिस को दिया दिल से धन्यवाद  बच्चों के...

रोहितास सिंह (तूफानी) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष किया गया मनोनीत

रोहितास सिंह (तूफानी) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष किया गया मनोनीत  रायबरेली,उत्तर प्रदेश। क्षत्रिय समाज के उत्थान और समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रोहितास सिंह (तूफानी) को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897) ई० (अवध,उत्तर प्रदेश) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे वर्तमान में यूपीआईए (यू०पी०आई०ए०) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं और लंबे समय से क्षत्रिय समाज की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।   रोहितास सिंह (तूफानी) ने न केवल सामाजिक क्षेत्र में बल्कि प्रदेश के उद्योग जगत में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके समर्पण और सशक्त नेतृत्व को देखते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।   इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीर पाल सिंह भदौरया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रोहितास सिंह का समाज हित में किया गया कार्य सराहनीय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा ...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...