जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न, इस प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग
जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ सम्पन्न, इस प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग रायबरेली। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय रायबरेली के द्वारा जूनियर वर्ग एथलेटिक्स जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बालक वर्ग 90 बालिका वर्ग में 60 ने प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुद्धि लाल पासी जिला अध्यक्ष भाजपा ने किया। 100 मीटर में प्रथम स्थान शिवम, द्वितीय मनीष, तृतीय स्थान अजीत रहे। 200 मी में प्रथम स्थान मोहित, द्वितीय स्थान गोविंद, तृतीय स्थान शांतनु वर्मा, 400 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान श्रेयांश पाल, द्वितीय स्थान शेखर, तृतीय स्थान अभिषेक, 800 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान शेखर, द्वितीय स्थान अक्षत सिंह, तृतीय स्थान संतोष, 1500 मी बालक वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय स्थान संतोष, तृतीय स्थान उमेश, 3000 मीटर बालक वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक, द्विती...