सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आज स्वच्छता के लिए बुनियादी क्रांति की आवश्यकता

आज स्वच्छता के लिए बुनियादी क्रांति की आवश्यकता  गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर आ गई। एक बार फिर से स्वच्छता अभियान जोर-जोर से मनेगा। हाथों में झाड़ू लिए हुए फोटो भी खींची जाएंगी। सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो अपलोड करके जरा सी सफाई की ज्यादा से ज्यादा वाहवाही लूटी जाएगी। स्वच्छता का मतलब सिर्फ झाड़ू उठाना ही नहीं है। जरा सोचिए! स्वच्छता शब्द का क्या यही अर्थ है? अभियान में शामिल होने के पहले स्वच्छता के मायने तो मालूम होने ही चाहिए।   महर्षि पतंजलि ने 2200 वर्ष पहले 195 सूत्र लिखे। इनमें सात सूत्र स्वच्छता से संबंधित हैं। दो बाह्य और पांच आंतरिक। आज भी इन सूत्रों की प्रतिष्ठा है। उन्होंने मानस शास्त्र का वर्णन करते हुए मन की स्थितियों का विश्लेषण किया है। पतंजलि ने निरोध प्रवृत्ति या मन से कैसे अलग रहना है, के बारे में भी बताया है। यह सूत्र आज भी प्रासंगिक हैं पर पतंजलि के सूत्रों को सीधे समझना आसान नहीं। महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत विनोबा भावे ने वर्ष 1960 में इंदौर में 'सफाई सप्ताह' के दौरान पतंजलि के इन सूत्रों पर विशद् व्याख्यान देकर 'स्वच्छताग्रहि...

सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में एनटीपीसी ऊंचाहार ने फिर जीते राष्ट्रीय फलक के पुरस्कार

सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में एनटीपीसी ऊंचाहार ने फिर जीते राष्ट्रीय फलक के पुरस्कार रायबरेली। कार्य-निष्पादन एवं विद्युत उत्पादन के अपने मूल उद्देश्यों के साथ-साथ जनसामान्य एवं अपने कर्मचारियों के कल्याण से सतत सरोकार रखना एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना की अब कार्य-संस्कृति बन चुकी है। ये परियोजना देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने पर मिलने वाले राष्ट्रीय महत्व के पुरस्कारों को हासिल करने पर इतिहास दर इतिहास रचती जा रही है। इसी कड़ी में देश की जानी-मानी संस्था पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) द्वारा लोक कल्याण से जुड़े दो पुरस्कारों को हासिल करने में ये परियोजना कामयाब रही है। परियोजना के आसपास के क्षेत्र में सीएसआर नीति के तहत बच्चों की देखभाल एवं उनके स्वास्थ्य व पोषण की दिशा में लगातार कार्य करने के लिए इस परियोजना को पीआरसीआई द्वारा क्रिस्टल अवार्ड से नवाजा गया है। इसी प्रकार कॉर्पोरेट ब्रोशर के माध्यम से कंपनी की योजनाओं व कार्यक्रमों को लिपिबद्ध करके अपने कर्मचारियों में जागरूकता एवं उनके ज्ञानार्जन को बढ़ाने के एक विशेष लक्ष्य पर...

एनटीपीसी ऊंचाहार के नए परियोजना प्रमुख ने संभाला नया कार्यभार, इन पदों पर रहकर दे चुके है सेवाएं

एनटीपीसी ऊंचाहार के नए परियोजना प्रमुख ने संभाला नया कार्यभार, इन पदों पर रहकर दे चुके है सेवाएं  एनटीपीसी खरगोन से स्थानांतरित होकर आए मंदीप सिंह छाबड़ा ने एनटीपीसी ऊंचाहार के नए परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रभारी परियोजना प्रमुख आलोक कुमार त्रिपाठी ने परियोजना प्रमुख का कार्यभार मंदीप सिंह छाबड़ा को हस्तांतरित किया। इस अवसर पर परियोजना के अन्य महाप्रबंधकगण तथा वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नए परियोजना प्रमुख श्री छाबड़ा ने उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा परियोजना की कार्य-संस्कृति एवं कार्य-निष्पादन की चर्चा करते हुए ऊंचाहार विद्युत ग्रह को एनटीपीसी का विशिष्ट विद्युत ग्रह बताया। श्री छाबड़ा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की कि हम सब मिलकर ऊंचाहार परियोजना की प्रतिष्ठा में नए आयामों का समावेश करेंगे। एनटीपीसी के नवनियुक्त प्रमुख मंदीप सिंह छाबड़ा इन पदों पर रहकर दे चुके है अपनी सेवाएं  एनटीपीसी ऊंचाहार के नवनियुक्त प्रमुख मंदीप सिंह छाबड़ा ने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के उपरांत एन...

एनटीपीसी ऊंचाहार में राजभाषा प्रतिज्ञा लेने के साथ हिंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

एनटीपीसी ऊंचाहार में राजभाषा प्रतिज्ञा लेने के साथ हिंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ "भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 और 351 तथा राजभाषा संकल्प 1968 के आलोक में हम, केन्द्र सरकार के कार्मिक, यह प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने उदाहरणमय नेतृत्व और निरंतर निगरानी से राजभाषा प्रेम की ज्योति जलाए रखेंगे तथा अधिक कुशल और प्रभावशाली तरीके से हिंदी का प्रचार-प्रसार और उसका संवर्धन करेंगे " यह शपथ एनटीपीसी ऊंचाहार के कर्मचारियों ने एक साथ लेकर राजभाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और इसी के साथ परियोजना में एक पखवाड़े तक हिंदी के प्रचार-प्रसार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। राजभाषा प्रतिज्ञा तथा हिंदी में काम करने की अपील जारी करते हुए परियोजना प्रमुख प्रभारी आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अपनी भाषा सिर्फ भाषा नहीं होती बल्कि वो विचारों के प्रकटीकरण और भावनाओं को जाहिर करने का एक सशक्त माध्यम होती है और वो सशक्त माध्यम केवल और केवल हिंदी राजभाषा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि सभी हिंदी में काम करें और एक-दूसरे से हिंदी में ही संवाद करें। अ...

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने पी.एम. विश्वकर्मा योजना की बैठक में बताया, इस योजना से परंपरागत हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को मिलेगा यह बड़ा फायदा

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने पी.एम. विश्वकर्मा योजना की बैठक में बताया, इस योजना से परंपरागत हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को मिलेगा यह बड़ा फायदा रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में हुई।बैठक का उद्देश्य कमेटी के सदस्यों को उनके दायित्व से अवगत कराना है, जिससे इस योजना के लाभार्थियों को लाभ मिल सके। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना भारत सरकार द्वारा घोषित योजना है। इसका प्रारंभ 17 सितंबर 2023 से समस्त भारत वर्ष के प्रत्येक जनपद में किया जाएगा। यह योजना परंपरागत हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को प्रोत्साहन देने के लिए  है। योजना के माध्यम से हस्तशिल्पियों एवं कार्यों को प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास किया जाएगा। कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को आसान प्रक्रिया से गारंटी फ्री ऋण दिया जाएगा।  जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग, परमहंस मौर्य को निर्देश दिया कि सभी खंड विकास अधिकारीयो और ईओ क...

रायबरेली एनटीपीसी ऊंचाहार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के किया गया सम्मान फिर हुआ आयोजित यह भव्य समारोह

रायबरेली एनटीपीसी ऊंचाहार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य समारोह एनटीपीसी ऊंचाहार में तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत कर्मचारी धर्म व्रत बंसल, आनन्द स्वरूप भारती व धर्म राज अपने-अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में जहां एक ओर सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने नम आंखों से अपने अनुभव साझा किए। वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी की प्रशंसा करते हुए प्रबंधन को हार्दिक धन्यवाद देकर कंपनी की निरंतर उन्नति की कामना की। कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार ने सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को शुभकामनाएं दिया और कहा कि स्वस्थ रहते हुए कंपनी से विदा लेना सौभाग्य की बात है। इतने अधिक अनुभवी कर्मचारियों का सेवानिवृत्त होना कंपनी के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। अभय कुमार समैयार ने सभी के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए स्पेशल विशिंग कार्ड की व्यवस्था की गई, जिसमें सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों की सेवाओं के बारे में उनके सहकर्मी साथियों, परिवार...

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को दिलाई इस बात की शपथ, कहा कि हर नागरिक ले पंच प्रण की शपथ

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों को दिलाई इस बात की शपथ कहा कि हर नागरिक ले पंच प्रण की शपथ रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने  9 अगस्त को शुरू होने वाले "मेरी माटी मेरा देश" और हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारीयो के संबंध में बैठक बचत भवन में की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयो, निजी और सार्वजनिक भवनों पर तिरंगा झंडा लगाया जाए तथा स्कूलों में शिलाफलकम की स्थापना की जाए।शिलाफलकम के अंतर्गत शहीदों के नाम अंकित किए जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान सभी  लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई जाए।  जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनपद के लोगों से आह्वान किया है कि पंचप्रण की शपथ अवश्य ले। पंच प्रण के अंतर्गत *विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंग से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना* शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। जिनमें शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित  किया जाए।

रायबरेली फिरोज गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 349 विद्यार्थियों को मिले टेबलेट, अपरजिलाधिकारी ( प्रशासन ) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया

रायबरेली फिरोज गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 349 विद्यार्थियों को मिले टेबलेट अपरजिलाधिकारी ( प्रशासन ) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया रायबरेली। आज बुधवार को फिरोज गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित डिजी शक्ति अभियान के तहत संस्थान के अंतिम वर्ष के 349 छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि अपरजिलाधिकारी ( प्रशासन ) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी द्वारा टेबलेट वितरित किए गए। एफजीआईईटी में 349 विद्यार्थियों को मिले टेबलेट   इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप  छात्र छात्राओं तक नयी तकनीक की पहुँच आसान बनाने के लिए टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत  लाखों  छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों  को प्राप्त कर सकेंगे।   कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 349 टेबलेट संस्थान के सत्र 2022-23 के अंतिम वर्ष के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं...

रायबरेली के डलमऊ में 11 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला का किया जायेगा आयोजन,इन विभागों में की जाएगी भर्ती

रायबरेली के डलमऊ में 11 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला का किया जायेगा आयोजन रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) के द्वारा भागीरथी इंटर कॉलेज मुराई का बाग परिसर डलमऊ, रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 11 अगस्त 2023 को किया जा रहा है।  रोजगार मेला में डॉन बॉस्को टेक स्किलिंग इंडिया (रॉयल एनफील्ड), रेडॉक्स मैनेजमेंट प्रा.लि., डी.एस.एस. ग्रुप, पीपल ट्री ऑनलाइन, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि., जी.फोर.एस. सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्रा.लि., ब्राइट फ्यूचर ऑग्रेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा.लि., इण्डियन एसोसिएट एवं टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा ऑफिस स्टाफ, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एच.आर. मैनेजर, हेल्पर सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, बाउंसर, फील्ड ऑफिसर, सिक्योरिटी सर्विस, सुपरवाइजर, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, सेल्स एग्जीक्यूटिव, पिकर पैकर, ऑपरेटर, ए.टी.एम. कस्टोडियन, एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर्स, एरिया ऑफिसर्स, सेल्स रिर्पेसेन्टेटिव, सिक्योरिटी गार्ड, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, एरिया मैनेजर, ब्लाक मैनेजर, सेल्स प्रमोटर, ट्रेनी ऑपरेटर, ऑटोमे...

सीडीओ पूजा यादव ने जिला कारागार में प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण, सीडीओ ने बन्दियों को पाठ्य सामग्री का वितरण कर प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो को किया प्रोत्साहित

सीडीओ ने जिला कारागार में प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण सीडीओ ने बन्दियों को पाठ्य सामग्री का वितरण कर प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो को किया प्रोत्साहित रायबरेली।  मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने जिला कारागार रायबरेली में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत संचालित प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण स्त् बन्दियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कैदियों को अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला कारागार रायबरेली में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों को कुशल बनाने के लिए उ.प्र. कौशल विकास मिशन द्वारा सिलाई, कम्प्यूटर एवं एलईडी रिपेयरिंग में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर सत्यप्रकाश जेल अधीक्षक, तनुजा यादव जिला समन्वयक उ.प्र. कौशल विकास मिशन एवं राजीव कुमार सिंह एमआईएस प्रबंधक उ.प्र. कौशल विकास मिशन भी उपस्थित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड का और पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड का और पुलिस लाइन का किया निरीक्षण  रायबरेली। आज रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा सर्वप्रथम परेड का मान-प्रणाम ग्रहण करते हुए परेड का निरीक्षण किया गया  तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान एवं जनमानस से उचित व्यवहार, अपराधों की रोकथाम एवं समाज में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक हिदायतें दी गयी ।  इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन के भोजनालय, बैरिकों की साफ-सफाई, परिवहन शाखा, कर्वाटर गार्द, गणना कार्यालय अतिथि गृह, पुस्कालय, कैण्टीन, जिम हॉल तथा आवसीय परिसर में स्थित पार्क का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । 

अनुसंधान के लिए नाईपर और एम्स के बीच हुआ एक बड़ा समझौता, इन सभी विषयों में मिलेगी कामयाबी

अनुसंधान के लिए नाईपर और एम्स के बीच हुआ समझौता रायबरेली।  राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, रायबरेली नाईपर और एम्स रायबरेली के बीच 7 अगस्त 2023 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। नाईपर-रायबरेली और एम्स-रायबरेली मिलकर साझा अनुसंधान, छात्रों-फैक्ल्टी का आदान-प्रदान तथा संयुक्त सम्मेलन,कार्यशाला, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराएंगे।  इस एमओयू पर प्रोफेसर शुभिनी ए. शराफ,  निदेशक,  नाईपर-रायबरेली और प्रोफेसर अरविंद राजवंशी, कार्यकारी निदेशक, एम्स-रायबरेली ने एम्स के कैंपस में हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थानों ने औषधीय रिसर्च के निष्कर्षों को उद्योग जगत तक भी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, ताकि भविष्य में आम लोगों को भी रिसर्च का लाभ मिल सके। इस एमओयू से छात्रों की अकादमिक और अनुसंधान के आधुनिक इन्फ्रास्ट्र्क्चर तक पहुंच आसान बनेगी।  प्रो. शुभिनी ए. शराफ निदेशक,  नाईपर-रायबरेली ने कहा, "हमारे अनुसंधान कार्यक्रमों का विस्तार हो रहा है। हम समयबद्ध तरीके से ठोस परिणामों के लिए अग्रणी शोध पर ध्यान केंद...

लखनऊ रेंज पुलिस महानिरीक्षक तरुण गाबा द्वारा रायबरेली का किया भ्रमण व निरीक्षण, त्योहारों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

लखनऊ रेंज पुलिस महानिरीक्षक तरुण गाबा द्वारा रायबरेली का किया भ्रमण व निरीक्षण रायबरेली। आज पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज लखनऊ तरुण गाबा द्वारा जनपद रायबरेली का भ्रमण और निरीक्षण किया गया। जिसके अन्तर्गत मानप्रणाम ग्रहण करते हुये थाना डीह का निरीक्षण किया गया।   (सभी फोटो रायबरेली मीडिया पुलिस सेल के सहयोग से) इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, हवालात,आवासीय बैरिक, थाना कार्यालय,सीसीटीएनस,आजीआरएस पोर्टल आगन्तुक कक्ष, सीसीटीवी कैमरा व अभिलेखों के रख-रखाव का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही साथ पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना डीह पर धर्मगुरुओं व सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर त्यौहारों को आपसी सौहार्द के साथ शान्ति पूर्वक मनाने की अपील की गयी । तत्पश्चात आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना मिलएरिया क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम डिघिहा व कस्बा बछरावां में ताजियादारों व सम्भ्रांत व्यक्तियों से बातचीत कर सुझाव आपस में साझा किये गये तथा आपसी सौहार्द के साथ शान्ति पूर्वक त्यौहार को मनाने की अ...

महाविद्यालय सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र करें प्राप्त

महाविद्यालय सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र करें प्राप्त रायबरेली।   राजकीय महाविद्यालय हरीपुर निहस्था की स्थापना उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रूसा के अन्तर्गत अति पिछड़े क्षेत्र में विगत वर्ष 2016 में की गई है। महाविद्यालय को लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से कला संकाय (हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान), वाणिज्य संकाय (बी.काम.) व विज्ञान संकाय (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान) में सम्बद्धता प्राप्त है।  महाविद्यालय में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक प्रत्येक कार्यदिवस में आवेदन पत्र विक्रय किये जा रहे हैं। सत्र 2023-24 में छात्र/छात्राओं के प्रवेश सम्बन्धी किसी भी अधिक जानकारी के लिए राजकीय महाविद्यालय हरीपुर निहस्था के प्राचार्य व डा0 भारतेन्दु पति त्रिपाठी मोबाईल नम्बर 7379575163 एवं विकास श्रीवास्तव मोबाईल नम्बर 8299361471 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने ली बैठक,अभी से तैयारी करने के दिए गए निर्देश

निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने ली बैठक,अभी से तैयारी करने के दिए गए निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली।  बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सेक्टर अधिकारी अभी से अपने-अपने क्षेत्रों की व्यवस्था ठीक करा ले। यदि वहां पर किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उसे अभी से सही करा लें। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि मतदान केंद्र बहुत अधिक दूरी पर ना हो। जिससे कि मतदाताओं को अधिक दूरी तय करने पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मतदान केंद्र के पास कोई भी राजनीतिक पार्टी का कार्यालय ना हो। निर्वाचन सेक्टर अधिकारियों की जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने ली बैठक जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निष्य:प्रयोज्य किए गए भवनों को मतदान केंद्र कदापि न बनाएं। मतदान केंद्रों पर विद्युत, पानी, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था ठीक करा ले।  उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है की यदि मतदान केंद्रो...

रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा श्रावण मास कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया थाना बछरावां के भवरेश्वर मन्दिर का

रायबरेली अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा श्रावण मास कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया थाना बछरावां के भवरेश्वर मन्दिर का रायबरेली। आज अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने श्रावण मास कावड़ यात्रा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना बछरावां क्षेत्र अन्तर्गत स्थित भवरेश्वर मन्दिर का निरीक्षण किया गया।  जिले में श्रावण मास कावड़ यात्रा को सही तरह से व सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने को लेकर व घाट को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्गों पर कावड़ियों व श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । फोटो पुलिस मीडिया सेल के सहयोग से।

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी अधिकारियों के साथ कावड़ यात्रा को लेकर किया जिले के घाटों का निरीक्षण व दिये साफ सफाई का निर्देश

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी अधिकारियों के साथ  कावड़ यात्रा को लेकर किया जिले के घाटों का निरीक्षण व दिये साफ सफाई का निर्देश रायबरेली। श्रावण मास के अवसर पर कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गोकना घाट का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने खंड विकास अधिकारी और डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटों की साफ-सफाई कराई जाए।  जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक को भी कंट्रोल किया जाए, साथ ही घाटों पर बेरिकेटिंग का काम भी कराया जाए जिससे कि लोग गहरे पानी में जाकर स्नान न करे।  सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक  ने निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। कांवड़ीयों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

रायबरेली में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रायबरेली में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का हुआ आयोजन रायबरेली । पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रायबरेली के तत्वाधान में निजी होटल में मनाया गया।  समारोह के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर रवि (अ.प्रा.) निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ.प्र. थे। समारोह का प्रारम्भ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय रायबरेली के शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर किया गया।  ब्रिगेडियर रवि, निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ.प्र. एवं कैप्टन (नौ सेना) अतुल्य दयाल (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को व्यक्तिगत सम्पर्क कर समारोह के सम्बन्ध में अवगत कराया गया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समारोह में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, द्वितीय विश्वयुद्ध पेंशनरों, नान पेन्शनरों ने प्रतिभाग किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित की गयी एवं अलंकृत सैनिकों, वीर नारियों, द्वितीय विश्वयुद्ध पेशनरों को सम्मानित किया गया तथा आर्थिक अनुदान प्...