सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में एनटीपीसी ऊंचाहार ने फिर जीते राष्ट्रीय फलक के पुरस्कार

सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में एनटीपीसी ऊंचाहार ने फिर जीते राष्ट्रीय फलक के पुरस्कार

रायबरेली। कार्य-निष्पादन एवं विद्युत उत्पादन के अपने मूल उद्देश्यों के साथ-साथ जनसामान्य एवं अपने कर्मचारियों के कल्याण से सतत सरोकार रखना एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना की अब कार्य-संस्कृति बन चुकी है। ये परियोजना देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने पर मिलने वाले राष्ट्रीय महत्व के पुरस्कारों को हासिल करने पर इतिहास दर इतिहास रचती जा रही है। इसी कड़ी में देश की जानी-मानी संस्था पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) द्वारा लोक कल्याण से जुड़े दो पुरस्कारों को हासिल करने में ये परियोजना कामयाब रही है।

परियोजना के आसपास के क्षेत्र में सीएसआर नीति के तहत बच्चों की देखभाल एवं उनके स्वास्थ्य व पोषण की दिशा में लगातार कार्य करने के लिए इस परियोजना को पीआरसीआई द्वारा क्रिस्टल अवार्ड से नवाजा गया है। इसी प्रकार कॉर्पोरेट ब्रोशर के माध्यम से कंपनी की योजनाओं व कार्यक्रमों को लिपिबद्ध करके अपने कर्मचारियों में जागरूकता एवं उनके ज्ञानार्जन को बढ़ाने के एक विशेष लक्ष्य पर काम करने के लिए परियोजना को राष्ट्रीय महत्व का कांस्य पदक हासिल हुआ है। इन पुरस्कारों को  पीआरसीआई संस्था द्वारा दिल्ली में आयोजित 17वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव के भव्य समारोह में एनटीपीसी ऊंचाहार की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा को प्रदान किया गया।

(मानव संसाधन) एनटीपीसी निदेशक दिलीप कुमार पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त

इन पुरस्कारों के प्राप्त होने पर निदेशक (मानव संसाधन) एनटीपीसी दिलीप कुमार पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऊंचाहार टीम से अपील की कि वे इसकी निरंतरता को बनाए रखने में सतत प्रयत्नशील रहें। ऊंचाहार परियोजना प्रमुख मंदीप सिंह छाबड़ा को महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. अनिल कुमार डैंग ने अपनी टीम के साथ अवार्ड हस्तांतरित किए तथा इनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन पुरस्कारों के प्राप्त होने पर परियोजना प्रमुख मंदीप सिंह छाबड़ा के अलावा अन्य महाप्रबंधक, यूनियन-एसोसिएशन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मानव संसाधन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।