सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रायबरेली में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का हुआ आयोजन

रायबरेली । पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रायबरेली के तत्वाधान में निजी होटल में मनाया गया। 


समारोह के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर रवि (अ.प्रा.) निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ.प्र. थे। समारोह का प्रारम्भ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय रायबरेली के शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर किया गया।

 ब्रिगेडियर रवि, निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ.प्र. एवं कैप्टन (नौ सेना) अतुल्य दयाल (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को व्यक्तिगत सम्पर्क कर समारोह के सम्बन्ध में अवगत कराया गया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समारोह में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, द्वितीय विश्वयुद्ध पेंशनरों, नान पेन्शनरों ने प्रतिभाग किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित की गयी एवं अलंकृत सैनिकों, वीर नारियों, द्वितीय विश्वयुद्ध पेशनरों को सम्मानित किया गया तथा आर्थिक अनुदान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में यू.पी.पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड, लखनऊ, आर्मी मेडिकल कोर सेन्टर लखनऊ, प्रबन्धक लीड बैंक एवं जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ स्टाल लगाकर आवश्यक सूचनाओं, सुविधाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। एन.सी.सी कैडेटों, रेयान इन्टरनेशनल स्कूल एवं न्यू स्टैन्डर्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा प्रसिद्ध कवियों के द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किये गये। तत्पश्चात जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने समारोह में सम्मलित होने हेतु सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।