सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी ऊंचाहार में राजभाषा प्रतिज्ञा लेने के साथ हिंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

एनटीपीसी ऊंचाहार में राजभाषा प्रतिज्ञा लेने के साथ हिंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ


"भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 और 351 तथा राजभाषा संकल्प 1968 के आलोक में हम, केन्द्र सरकार के कार्मिक, यह प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने उदाहरणमय नेतृत्व और निरंतर निगरानी से राजभाषा प्रेम की ज्योति जलाए रखेंगे तथा अधिक कुशल और प्रभावशाली तरीके से हिंदी का प्रचार-प्रसार और उसका संवर्धन करेंगे " यह शपथ एनटीपीसी ऊंचाहार के कर्मचारियों ने एक साथ लेकर राजभाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और इसी के साथ परियोजना में एक पखवाड़े तक हिंदी के प्रचार-प्रसार से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

राजभाषा प्रतिज्ञा तथा हिंदी में काम करने की अपील जारी करते हुए परियोजना प्रमुख प्रभारी आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अपनी भाषा सिर्फ भाषा नहीं होती बल्कि वो विचारों के प्रकटीकरण और भावनाओं को जाहिर करने का एक सशक्त माध्यम होती है और वो सशक्त माध्यम केवल और केवल हिंदी राजभाषा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि सभी हिंदी में काम करें और एक-दूसरे से हिंदी में ही संवाद करें। अपने कार्यालय संबंधी सभी प्रक्रियाएं हिंदी में करें। इससे राजभाषा का संवर्धन और प्रभावी होगा। 

हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत परियोजना के सभी कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे राजभाषा नीति ज्ञान, नोटिंग, ड्राफ्टिंग, हिंदी सुलेख, ऑनलाइन प्रश्नोमंच, विभिन्न निबंध प्रतियोगिताएं, गीत एवं लोकगीत गायन के साथ-साथ अनेक विषयों को लेकर हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिंदी भाषा का महत्व, राजभाषा नीति, व्यक्तित्व निर्माण में मातृभाषा का महत्व, हिंदी और सोशल मीडिया एवं विश्व परिदृश्य में हिंदी जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर परियोजना प्रभारी त्रिपाठी के साथ-साथ महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) चन्द्रशेखर मधुकर बुरलावर, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) स्वप्न कुमार मण्डल, सूचना अधिकारी कोमल शर्मा व सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। उप महाप्रबंधक डॉ. दिशा अवस्थी ने पखवाड़े के कार्यक्रमों की रुपरेखा से सभी को अवगत कराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।