सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली एनटीपीसी ऊंचाहार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के किया गया सम्मान फिर हुआ आयोजित यह भव्य समारोह

रायबरेली एनटीपीसी ऊंचाहार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित हुआ भव्य समारोह

एनटीपीसी ऊंचाहार में तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत कर्मचारी धर्म व्रत बंसल, आनन्द स्वरूप भारती व धर्म राज अपने-अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में जहां एक ओर सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों ने नम आंखों से अपने अनुभव साझा किए। वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी की प्रशंसा करते हुए प्रबंधन को हार्दिक धन्यवाद देकर कंपनी की निरंतर उन्नति की कामना की।

कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार ने सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को शुभकामनाएं दिया और कहा कि स्वस्थ रहते हुए कंपनी से विदा लेना सौभाग्य की बात है। इतने अधिक अनुभवी कर्मचारियों का सेवानिवृत्त होना कंपनी के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। अभय कुमार समैयार ने सभी के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए स्पेशल विशिंग कार्ड की व्यवस्था की गई, जिसमें सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों की सेवाओं के बारे में उनके सहकर्मी साथियों, परिवारजनों व प्रियजनों ने अपनी व्यक्तिगत भावना लिपिबद्ध कर शुभेच्छाएं दीं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, महाप्रबंधक (मानव संसाधन - एनटीपीसी सेफ्टी एकादमी) डॉ. अनिल कुमार डैंग, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं)  सीएसएम बुरलावर सहित यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारीगण ने अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी परिवारजन सहित उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...