सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली के डलमऊ में 11 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला का किया जायेगा आयोजन,इन विभागों में की जाएगी भर्ती

रायबरेली के डलमऊ में 11 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला का किया जायेगा आयोजन

रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) के द्वारा भागीरथी इंटर कॉलेज मुराई का बाग परिसर डलमऊ, रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 11 अगस्त 2023 को किया जा रहा है। 


रोजगार मेला में डॉन बॉस्को टेक स्किलिंग इंडिया (रॉयल एनफील्ड), रेडॉक्स मैनेजमेंट प्रा.लि., डी.एस.एस. ग्रुप, पीपल ट्री ऑनलाइन, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि., जी.फोर.एस. सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्रा.लि., ब्राइट फ्यूचर ऑग्रेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा.लि., इण्डियन एसोसिएट एवं टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा ऑफिस स्टाफ, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एच.आर. मैनेजर, हेल्पर सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, बाउंसर, फील्ड ऑफिसर, सिक्योरिटी सर्विस, सुपरवाइजर, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, सेल्स एग्जीक्यूटिव, पिकर पैकर, ऑपरेटर, ए.टी.एम. कस्टोडियन, एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर्स, एरिया ऑफिसर्स, सेल्स रिर्पेसेन्टेटिव, सिक्योरिटी गार्ड, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, एरिया मैनेजर, ब्लाक मैनेजर, सेल्स प्रमोटर, ट्रेनी ऑपरेटर, ऑटोमेटिक, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नीशियन, स्वेटिंग, पैकिंग, बैगिंग, स्कैनिंग पद हेतु चयन प्रक्रिया संपादित की जायेगी। 


भर्ती की आयु

आयु 18 से 45 वर्ष, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक अभ्यर्थी ही प्रतिभाग कर सकते है। उपरोक्त कम्पनियां लगभग 1050 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है।


मेला में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in

मेला में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in (रोजगार मेला आई0डी0 8078) के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...