सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली फिरोज गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 349 विद्यार्थियों को मिले टेबलेट, अपरजिलाधिकारी ( प्रशासन ) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया


रायबरेली फिरोज गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 349 विद्यार्थियों को मिले टेबलेट अपरजिलाधिकारी ( प्रशासन ) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया


रायबरेली। आज बुधवार को फिरोज गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित डिजी शक्ति अभियान के तहत संस्थान के अंतिम वर्ष के 349 छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि अपरजिलाधिकारी ( प्रशासन ) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी द्वारा टेबलेट वितरित किए गए।

एफजीआईईटी में 349 विद्यार्थियों को मिले टेबलेट
 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप  छात्र छात्राओं तक नयी तकनीक की पहुँच आसान बनाने के लिए टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत  लाखों  छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों  को प्राप्त कर सकेंगे।  

कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 349 टेबलेट संस्थान के सत्र 2022-23 के अंतिम वर्ष के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अनिकेश त्रिपाठी ने किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को संस्थान के निदेशक विनोद कुमार व निदेशक शैक्षणिक डॉ दिग्विजय सिंह चौहान ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक द्विवेदी राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, डॉ सज्जन लाल मौर्या, अंकित श्रीवास्तव, अमित सिंह, सुशील वर्मा, डॉ धरमजीत यादव, प्रीती सिंह, प्रवेश नारायण सिंह व मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...