जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी अधिकारियों के साथ कावड़ यात्रा को लेकर किया जिले के घाटों का निरीक्षण व दिये साफ सफाई का निर्देश
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी अधिकारियों के साथ कावड़ यात्रा को लेकर किया जिले के घाटों का निरीक्षण व दिये साफ सफाई का निर्देश
रायबरेली। श्रावण मास के अवसर पर कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गोकना घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने खंड विकास अधिकारी और डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटों की साफ-सफाई कराई जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक को भी कंट्रोल किया जाए, साथ ही घाटों पर बेरिकेटिंग का काम भी कराया जाए जिससे कि लोग गहरे पानी में जाकर स्नान न करे।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। कांवड़ीयों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें