सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनुसंधान के लिए नाईपर और एम्स के बीच हुआ एक बड़ा समझौता, इन सभी विषयों में मिलेगी कामयाबी


अनुसंधान के लिए नाईपर और एम्स के बीच हुआ समझौता

रायबरेली।  राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, रायबरेली नाईपर और एम्स रायबरेली के बीच 7 अगस्त 2023 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। नाईपर-रायबरेली और एम्स-रायबरेली मिलकर साझा अनुसंधान, छात्रों-फैक्ल्टी का आदान-प्रदान तथा संयुक्त सम्मेलन,कार्यशाला, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। 

इस एमओयू पर प्रोफेसर शुभिनी ए. शराफ,  निदेशक,  नाईपर-रायबरेली और प्रोफेसर अरविंद राजवंशी, कार्यकारी निदेशक, एम्स-रायबरेली ने एम्स के कैंपस में हस्ताक्षर किए।
दोनों संस्थानों ने औषधीय रिसर्च के निष्कर्षों को उद्योग जगत तक भी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, ताकि भविष्य में आम लोगों को भी रिसर्च का लाभ मिल सके। इस एमओयू से छात्रों की अकादमिक और अनुसंधान के आधुनिक इन्फ्रास्ट्र्क्चर तक पहुंच आसान बनेगी। 

प्रो. शुभिनी ए. शराफ निदेशक,  नाईपर-रायबरेली ने कहा, "हमारे अनुसंधान कार्यक्रमों का विस्तार हो रहा है। हम समयबद्ध तरीके से ठोस परिणामों के लिए अग्रणी शोध पर ध्यान केंद्रित करेंगे।” प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने कहा, “हम रिसर्च के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। एमओयू साझेदारी को मजबूत करेगा और सहयोग के लिए नए रास्ते भी बनाएगा।“


एमओयू के तहत, नाईपर-रायबरेली और एम्स, रायबरेली रिसर्च और शैक्षिक कार्यक्रमों, शिक्षण सामग्री और उनके शैक्षिक और अनुसंधान कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान करने पर भी सहमत हुए हैं।

नाईपर- रायबरेली, औषधीय विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। वर्तमान में संस्थान सरोजनी नगर, लखनऊ (यूपी) स्थित अपने ट्रांजिट कैंपस से शिक्षा प्रदान कर रहा है। नाईपर फार्मेसी के क्षेत्र में अत्याधुनिक उपकरणों और प्रयोगशालाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुये नाईपर, रायबरेली ने देश में फार्मेसी श्रेणी में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2023 में 14वां स्थान हासिल किया है। फैकल्टी और छात्रों द्वारा की जा रहीं हाई क्वालिटी रिसर्च के दुनिया की प्रमुख जर्नल्स में लगातार प्रकाशित होने से संस्थान को वैश्विक पहचान मिल रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।