सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों को जल्द सुलझाने को लेकर एक बैठक कि गई बैठक


रायबरेली जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में विद्युत आपूर्ति व स्मार्ट मीटर शिकायतों के निराकरण बैठक हुई संपन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाए,साथ ही, स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए तथा बिलिंग से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बैलेस पॉजिटिव रखने पर बिजली दरों में 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलती है। उपभोक्ता ‘यूपीपीसीएल ऐप’ के जरिए अपनी दैनिक खपत और बैलेंस को लाइव ट्रैक कर सकते है अथवा यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर अपना खाता स्वयं रिचार्ज कर सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर, पोस्टपेड मीटर की तरह ही कार्य करता है। उपभोक्ता साइबर फ्रॉड से बचने के लिए केवल यू.पी.पी.सी.एल.टी. या यू.पी.पी.सी.एल.ए. हेडल वाले एसएमएस पर ही भरोसा करें।


जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विद्युत संबंधी उपकरणों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...