सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिले में लगभग एक लाख दस हजार स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का लाभार्थियों को वितरण हुआ पूर्ण, प्रधानमंत्री के संकल्प में रायबरेली कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहा है आगे


स्वामित्व योजना के तहत आयोजित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण

प्रधानमंत्री जी ने आप सबको समृद्ध बनाने का जो संकल्प लिया था आज वह  साकार हुआ - दिनेश प्रताप सिंह


भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण होने से ग्रामीण क्षेत्रों का होगा सशक्तीकरण - मंत्री

स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का स्वामित्व प्रदान करना - जिलाधिकारी हर्षिता माथुर

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के 50,000 से अधिक गांवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्डों का वितरण और योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद व लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री उ.प्र सरकार योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम, जिसमें स्वामित्व योजनान्तर्गत 28,839 ग्रामों की 40,49,500 घरौनियों के वितरण का सजीव प्रसारण रायबरेली विकास प्राधिकरण के कम्युनिटी हॉल रतापुर में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में देखा गया तथा सजीव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया। 


इसी क्रम में जनपद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश सरकार दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमृता सिंह द्वारा जनपद के 278 लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के अन्तर्गत स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का वितरण किया गया।


इस अवसर पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के क्रम में जनपद में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के लोगों को स्वामित्व योजना के अन्तर्गत स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री ने आप सबको समृद्ध बनाने का जो संकल्प लिया था आज वह साकार हुआ है, जो देश को समृद्ध बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा, प्रधानमंत्री ने कहा था जब तक गांव समृद्ध नही होगा तब तक देश समृद्ध नही होगा, इसलिए देश को विकसित करने के लिए गांव को विकसित करना आवश्यक है। आज जिले में लगभग 1,10,000 स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का लाभार्थियों को वितरण पूर्ण हो गया है।प्रधानमंत्री के संकल्प में रायबरेली कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। 

इसके लिए जनपद की राजस्व टीम को बधाई। उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण होने से ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तीकरण होगा, इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी और यदि होगी तो अधिकारियों द्वारा उसका निस्तारण कराने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वामित्व प्रमाण पत्र के आधार पर अपना रोजगार करने व अपने परिवार की तरक्की के लिये बैंक से लोन ले सकेंगे, जिसका उपयोग कर वह अपने परिवार को समृद्ध व आत्मनिर्भर बना सकेंगे। 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का स्वामित्व प्रदान करना है। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास के लिये एक महत्वपूर्ण कदम है। 


धन्यवाद ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ द्वारा किया गया तथा बताया गया कि आज जनपद, समस्त तहसील , समस्त विकास खण्ड व 477 ग्राम पंचायत में घरौनी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सतीश चन्द्र मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रजेश तिवारी, तहसीलदार सदर प्रज्ञा द्विवेदी व जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व लाभार्थिगण उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।