सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) ने ऊंचाहार परियोजना का किया दौरा - एफजीडी गैस इन प्रणाली का किया शुभारंभ


एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) ने ऊंचाहार परियोजना का किया दौरा - एफजीडी गैस इन प्रणाली का किया शुभारंभ

रायबरेली। एनटीपीसी कंपनी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एन श्रीनिवास राव ने एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना का दौरा किया। जहां उन्होंने विद्युत ग्रह की पहली दूसरी और तीसरी विद्युत इकाईयों के नियंत्रण कक्षों के साथ साथ स्टेज I के कूलिंग टावर एवं चौथे चरण के सीएचपी-एमजीआर का निरीक्षण किया। श्री राव ने तृतीय, चतुर्थ एवं पाचवीं इकाई में एफजीडी गैस इन व ट्रायल रन का शुभारंभ किया। इस प्रक्रिया के शुरू होने से प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय के महाप्रबंधक (प्रचालन सेवाएं) अमरीक सिंह भोगल, एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा और महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रवि प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ने विद्युत ग्रह की प्रचालन प्रणाली का गहन अवलोकन किया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके सतत एवं गुणवत्तापूर्ण प्रचालन पर जोर दिया। अपने दौरे के दौरान श्री राव ने यूनियन, एसोसिएशन, युवा कर्मचारियों के साथ अलग-अलग बैठक करके कंपनी के मिशन एवं दृष्टि पर चर्चा करते हुए सभी से अपील की कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में शत प्रतिशत योगदान देते हुए एनटीपीसी कंपनी के भावी लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करें। क्योंकि भारत सरकार बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने में एनटीपीसी कंपनी से बहुत अपेक्षा रखती है। हमें उन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए बिना रुके और बिना थके काम करना है।

दौरे के दूसरे दिन श्री राव ने अरखा ऐश डाइक का निरीक्षण किया तथा परियोजना परिसर में चल रही बालिका सशक्तिकरण शीतकालीन कार्यशाला में पहुंचकर प्रतिभागी बालिकाओं से मुलाकात की। बालिकाओं से संवाद करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया तथा उन्हें विषयगत शिक्षा संबंधी सामान उपहार स्वरूप भेंट करके उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही व्यावसायिक उत्कृष्टता मूल्यांकन की टीम से भी श्री राव ने मुलाकात की।

श्री राव ने परियोजना के कर्मचारी विकास केन्द्र में संचालित एनटीपीसी सेफ्टी अकादमी का दौरा किया तथा कर्मचारियों के तकनीकी एवं कौशल विकास में सेफ्टी एकादमी द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर उनकी सराहना की। अपने दो दिवसीय दौरे में ऊंचाहार परियोजना की प्रगति, प्रचालन उत्कृष्टता और पर्यावरणीय स्थिरता की प्रतिबद्धता को बल देते हुए श्री राव ने यहां के कर्मचारियों के योगदान एवं समर्पण की भूरि-भूरि सराहना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।