सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रॉलिंग स्टॉक) एवं पदेन सचिव भारत सरकार बृज मोहन अग्रवाल ने आज आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली का किया दौरा

 रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रॉलिंग स्टॉक) बृज मोहन अग्रवाल का आरेडिका में दौरा 




 रायबरेली। रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रॉलिंग स्टॉक) एवं पदेन सचिव भारत सरकार बृज मोहन अग्रवाल ने आज आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली का दौरा किया। बृज मोहन अग्रवाल ने कोच एवं फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन के संबंध में आरेडिका के महाप्रबंधक  प्रशान्त कुमार मिश्रा तथा उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उत्पादन एवं गुणवत्ता संबंधी कई मुददों पर चर्चा हुई।

ज्ञात हो कि बृज मोहन अग्रवाल वर्ष-2022 में आरेडिका के महाप्रबंधक भी रह चुके हैं। इनके कार्य काल में आरेडिका में बहुत सारे सुधार किए गये। 

सदस्य (ट्रैक्शन एवं रॉलिंग स्टॉक) ने शेलशॉप, बोगीशॉप, व्हीलशॉप एवं फर्निशिंगशॉप आदि का निरीक्षण किया। शेलशॉप में निरीक्षण के दौरान तैयार हो रहे दीन-दयालु, एसी3, चेयरकार, एवं लगेज रैक के निर्माण में होने वाली बेल्डिंग की गुणवत्ता के सुधार हेतु कुछ आवश्यक सुझाव दिए। 

बृज मोहन अग्रवाल ने अपने दौरे के दौरान सामान्य यात्रियों के सफर के लिए बनने वाले स्लीपर एवं दीन दयालू कोचों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। आने वाले समय में प्रत्येक ट्रेन में जनरल एवं स्लीपर क्लास के कोचों  की संख्या बढाई जा रही है जिससे यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित की जा सके।


फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन को बढाने के लिए एवं प्लाण्ट की अवसंरचना के विकास के संबंध में उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श किया एवं फोर्ज्ड व्हीलों के ऑटोमेटिक रखखाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाने का सुझाव दिया तथा व्हीलों के उत्पादन को बढाकर 80 हजार तक करने के लिए निर्देशित किया। आगे उन्होने कहा कि आरेडिका के विकास कार्यों के लिए वित्त की कोई कमी नही आने दी जाएगी और रेलवे बोर्ड आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।


सदस्य (ट्रैक्शन एवं रॉलिंग स्टॉक) ने अपने दौरे के दौरान सभी युनियन प्रतिनिधियों से मुलाकात की, उनसे उत्पादन बढाने के लिए वार्तालाप किया तथा सभी कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। यूनियन प्रतिनिधियों ने उनसे मिलकर अपने मॉंगों से संबंधित ज्ञापन दिया।


इस अवसर पर आरेडिका के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक खरे, ईडीएमई (पीयू एवं डब्ल्यू) विनोद कुमार, एडवाइजर (रेलवे बोर्ड) एस के कटियार, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबन्धक राजीव खण्डेलवाल, प्रधान मुख्य विधुत इंजीनियर हरीश चंद्र, प्रधान मुख्य इंजीनियर सत्य प्रकाश यादव, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव एवं व्हील फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
                                           
अनिल कुमार श्रीवास्तव 
जनसंपर्क अधिकारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।