सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खादी में कौशल की दिखाई दी उड़ान: निफ़्ट रायबरेली द्वारा 30 दिन की आवासीय ट्रेनिंग में 40 कारीगर सीख रहे परिधान, होटेल एक्सेसरी और रिसॉर्ट वियर के गुर


खादी में कौशल की दिखाई दी उड़ान: 
निफ़्ट रायबरेली द्वारा 30 दिन की आवासीय ट्रेनिंग में 40 कारीगर सीख रहे परिधान, होटेल एक्सेसरी और रिसॉर्ट वियर के गुर




  "खादी शिल्पकारों को सशक्त बना रहा है NIFT रायबरेली: डिजाइन प्रक्रिया और उत्पाद विविधता में नवाचार की पहल     


खादी आवासीय प्रशिक्षण: कारीगरों के कौशल को निखारने की एक पहल।
  

रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 6 जनवरी 2025 को हुई। इस कार्यक्रम में 40 खादी कारीगर भाग ले रहे हैं, जिन्हें फैशन डिज़ाइन, सहायक उत्पाद विकास और विपणन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह 4 फरवरी 2025 को संपन्न होगा।  

निफ्ट रायबरेली के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन निफ्ट रायबरेली के निदेशक नंदन सिंह बोरा ने किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम खादी कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम है। निफ्ट रायबरेली के कैंपस अकादमिक समन्वयक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहल पारंपरिक शिल्प को आधुनिक डिज़ाइन शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। 
 

प्रोजेक्ट इंचार्ज अखिलेन्द्र प्रताप सोनकर ने बताया

प्रोजेक्ट इंचार्ज अखिलेन्द्र प्रताप सोनकर ने बताया कि कार्यक्रम में कारीगरों को डिजाइन प्रक्रिया, सतह तकनीक,सीम और परिष्करण, तथा परिधान निर्माण के गहन प्रशिक्षण के साथ-साथ उत्पाद फोटोग्राफी और प्रमोशन की भी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों की टीम में निफ्ट के प्रख्यात शिक्षाविद शामिल हैं, जिनमें एस.ए. वेंकटसुब्रमनियन (एसोसिएट प्रोफेसर),अखिलेंद्र प्रताप सोनकर (सहायक प्रोफेसर), विवेक जांगड़ा (सहायक प्रोफेसर) और रिमांशु पटेल (सहायक प्रोफेसर), सचिन वर्मा( सहायक प्रोफेसर) , प्रियांशु श्रीवास्तव ( सहायक प्रोफेसर) एवं पुनीत कुमार, साक्षी,नवरूप सिंह,पुनीत कुमार वार्ष्णेय आदि विद्यार्थी प्रमुख रूप से योगदान दे रहे हैं।  

कार्यक्रम के दौरान कारीगरों द्वारा महिलाओं के लिए रिसॉर्ट वियर का संग्रह और होटल कमरों के साजसज्जा हेतु सहायक उत्पादों का संग्रह भी तैयार किया जाएगा। इन संग्रहों में खादी की पारंपरिक शिल्पकारी को आधुनिकता के साथ जोड़ा जाएगा।  

कार्यक्रम के अंतर्गत निफ्ट रायबरेली का लक्ष्य कारीगरों को सशक्त बनाना, उनके उत्पादों के लिए नए बाजार तैयार करना और खादी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।