इप्टा ने निकाली 'ढाई आखर प्रेम का' संदेश यात्रा
रायबरेली। भारतीय जनाट्य मंच (इप्टा) की ओर से शुक्रवार को डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक से प्रेम सद्भाव का संदेश देने के लिए 'ढाई आखर प्रेम का' यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन मुंशीगंज शहीद स्मारक पर हुआ। लखनऊ से आए रंगकर्मियों में नाट्य मंचन भी किया।
इप्टा के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नदीम, महासचिव शहजाद रिजवी, संतोष डे के नेतृत्व में शाम करीब चार बजे यात्रा शुरू हुई। प्रेम सद्भाव का संदेश लेकर निकाली यह यात्रा नेहरू नगर चौराहा, इंदिरा नगर होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां लखनऊ से आई इप्टा के कलाकारों ने चेखव द्वारा लिखित गिरगिट नाटक का मंचन कर सभी को मोहित कर दिया।
इप्टा पूरे देश में इस तरह की यात्राएं निकाल रही है इसी क्रम में आज यहां भी यात्रा निकाली गई। यात्रा में साहित्यकार जय चक्रवर्ती, रमाकांत, इप्टा के अध्यक्ष संतोष चौधरी, जनार्दन मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, अमित यादव, रामदेव यादव, रमेश यादव, लवकुश, वैशाली सिंह, प्राची सिंह आदि शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें