सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित उच्च अधिकारियों ने त्योहारों को लेकर शहर में किया फ्लैग मार्च,अतिक्रमण को लेकर दिए यह निर्देश

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित उच्च अधिकारियों ने त्योहारों को लेकर शहर में किया फ्लैग मार्च,अतिक्रमण को लेकर दिए यह निर्देश




रायबरेली। आज पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व अपर अधीक्षक पुलिस नवीन कुमार सिंह एवं नगर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न पूजा पंडाल में जाकर पूजा समिति के सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।साथ ही आगामी त्यौहारों के अवसर पर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सही तरह से रहे । 

इसको लेकर आज नगर क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहा, कैनाल रोड, घण्टाघर, सुपर मार्केट, बस स्ट्रैण्ड, कहारों का अड्डा, पुलिस लाइन चौराहा व अन्य प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते नजर आये एसपी ने आमजनमानस से बातचीत करते रहे साथ ही जनता व व्यापारियों से उनकी समस्या भी सुनी और कहा कि अगर किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो प्रशासन हर समय आपके साथ खड़ा है । एसपी अपनी टीम के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मुख्य मार्गों, चौराहों, सर्राफा मार्केट, रेलवे स्टेशन-बस स्टैण्ड आदि पर विशेष अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश देते नजर आये। 


दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  वहीं लगातार उनके द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया जा रहा है ताकि आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

 सड़क किनारे अतिक्रमण को जल्द से जल्द खाली कराने का निर्देश नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। वहीं मौके पर अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडाल में जाकर पूजा समिति के सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की। एसपी ने मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी पर शक होने पर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को तुरंत दें।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित भारी पुलिस बल पैदल गस्त में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।