सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी में श्री रामलीला-दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मेले में मिलेगा झूले का आनंद

एनटीपीसी में श्री रामलीला-दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार तथा उसके आसपास के हजारों लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का पर्याय बन चुके एनटीपीसी का दुर्गा पूजा एवं दशहरा महोत्सव मेले का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। दस दिन तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन करते हुए ऊंचाहार परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करते बल्कि इससे सामाजिक सद्भाव तथा भाईचारे का वातावरण सृजित होता है फलस्वरूप सभी के हृदय में असीम ऊर्जा का संचार होता है, जो हमारी उत्पादकता को बढ़ाने में सहायक होता है।

मेला स्थल पर पहुंचने पर पूजा समिति के अध्यक्ष के डी यादव तथा मुख्य सचिव अनुराग गौराहा ने परियोजना प्रमुख श्री सिंह एवं प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष तरुणा छाबड़ा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

सभी अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया तथा झूलों का आनंद लिया। कानपुर से आए हरिदर्शन मानस कलामंच द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रामलीला का गणेश पूजन व दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) स्वप्न कुमार मंडल, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) चन्द्रशेखर मधुकर बुरलावर, डीसी सीआईएसएफ प्रतीक रघुवंशी, मेला समिति उपाध्यक्ष सत्यवान गुप्ता, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी में आयोजित इस विशाल महोत्सव में वैसे तो प्रतिदिन हजारों लोग रामलीला देखने व मेले का आनंद उठाने आते हैं लेकिन विशेष रूप से श्री दुर्गा प्रतिमा स्थापना यानी षष्ठी पूजन, भजन संध्या, नवमी पर आयोजित विशाल भण्डारा तथा दशहरा के दिन होने वाले विशाल रावण दहन के कार्यक्रमों में हजारों की भीड़ उमड़ती है। मेले के दौरान अनेक तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चों और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रहती है। इसके अलावा मेले में ऑटो उत्पाद, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें, रियल एस्टेट का कारोबार के साथ-साथ खानपान के विविध व्यंजन एवं अनेक लुभावने झूले आम जनमानस के लिए कौतुहल का केन्द्र होते हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं परियोजना का सुरक्षा विभाग चाक-चौबंद रखता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।