सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर रायबरेली साइबर सेल को मिली बड़ी कामयाबी,ऑनलाइन ठगी के 10 लाख 75 हजार रुपये खाते में कराये गये वापस




पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर रायबरेली साइबर सेल को मिली बड़ी कामयाबी,ऑनलाइन ठगी के 10 लाख 75 हजार रुपये खाते में कराये गये वापस 



रायबरेली। रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी के मामले को खुलासा करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता कृष्णकुमार यादव पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी जगदीशपुरम थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली द्वारा जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक रायबरेली के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से रुपये निकाल लिये गये है । पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर साइबर सेल रायबरेली को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। 

प्रभारी साइबर सेल आशीष कुमारने बताया

प्रभारी साइबर सेल आशीष कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा सम्बंधित बैंक से सम्पर्क करके तत्परतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही करते हुये उपरोक्त शिकायतकर्ता के खाते में 10,75,000 रुपये वापस कराये गये है । 

बरामद करने वाली पुलिस टीम

1. उप-निरीक्षक आशीष कुमार प्रभारी साइबर सेल रायबरेली।
2. महिला आरक्षी पूजा यादव साइबर सेल रायबरेली।
3. महिला आरक्षी रश्मि सिंह साइबर सेल रायबरेली।
4. आरक्षी अभिषेक साइबर सेल रायबरेली। 
5. आरक्षी कुलवीर साइबर सेल रायबरेली।
6. आरक्षी रामजग यादव साइबर सेल रायबरेली।

 रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी
ने बताया

रायबरेली पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की जाती है कि अपने खाते से सम्बंधित या अन्य ओ.टी.पी./ पासवर्ड आदि व्यक्तिगत/गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा लुभावने ऑफर आदि को बिना जाँचे परखे किसी लिंक या अप्लीकेशन पर भुगतान न करें, यह ऑनलाइन धोखाधड़ी तरीका हो सकता है । आप स्वयं जागरुक रहे तथा अपने आस-पास के अधिक से अधिक लोगों में यह जानकारी साझा करें जिससे किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधडी न हो सके ।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।